राज्यपाल से मिले स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष, अधिवक्ताओं की सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
राज्यपाल से मिले स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष, अधिवक्ताओं की सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से बुधवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने रांची स्थित लोक भवन में मुलाकात की। इस दौरान राज्य के अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राजेश शुक्ल ने राज्यपाल को बताया कि झारखंड में वकालत पेशे से जुड़े लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिवक्ताओं की सुरक्षा और अधिकारों को मजबूत करने के लिए राज्य में “एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट” लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक के दौरान बार काउंसिल की ओर से यह आग्रह किया गया कि सरकार इस दिशा में पहल करे, ताकि अधिवक्ताओं को सुरक्षित और बेहतर कार्य वातावरण मिल सके। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विषयों पर आवश्यक विचार का भरोसा दिया।