शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

शिक्षा के संदेश के साथ रवाना हुई 'फ्रीडम ड्राइव 2026', राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी

रांची स्थित लोक भवन से शनिवार को 'फ्रीडम ड्राइव 2026' का औपचारिक शुभारंभ हुआ। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। Ranchi Samaritans Round Table 244 के तत्वावधान में आयोजित यह अभियान रांची से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले स्थित अयोध्या पहाड़ तक आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष यात्रा की थीम "Freedom Through Education" रखी गई है, जिसका उद्देश्य शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने, उसके समग्र व्यक्तित्व का विकास करने और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देश के भविष्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने विशेष रूप से उन प्रयासों की सराहना की, जिनके माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों तक बेहतर शिक्षा पहुंचाने तथा स्कूलों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। उनके अनुसार, ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

राज्यपाल ने विश्वास जताया कि 'फ्रीडम ड्राइव 2026' जैसी पहलें शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अधिक से अधिक नागरिकों को सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ने में प्रभावी साबित होंगी। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को इस सामाजिक अभियान के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM