शराब टेंडर में बड़ा एक्शन, ED के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव

शराब टेंडर में बड़ा एक्शन, ED के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव

शराब टेंडर में बड़ा एक्शन, ED के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 06, 2026, 4:57:00 PM

राँची: झारखंड में कथित शराब टेंडर मामले की जांच ने सोमवार को एक नया मोड़ ले लिया। समन जारी होने के बाद राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को ED ऑफिस पहुंचे है। ED ने उन्हें पिछले दिनों समन जारी कर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा था। जिसके बाद सोमवार को लगभग 11 बजे रोहित उरांव ED ऑफिस पहुंचे। ED अब उनसे पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते है। दरअसल, ED को इस बात के पुख्ता और ठोस सबूत मिले है कि रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और झारखंड के चर्चित पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के बीच शराब के टेंडर को लेकर बड़े पैमाने पर रुपयों का लेन-देन हुआ था। 

आपको बता दें पैसों का यह लेन-देन कुछ वर्ष पहले किया गया था। जिसका एक बड़ा हिस्सा बैंक खातों के माध्यम से ट्रांसफर हुआ था। ED को इन तमाम संदिग्ध लेन-देन की जानकारी तब मिली थी, जब एजेंसी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में रोहित उरांव के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगालने के बाद इस पूरी कड़ी का खुलासा हुआ है। फिलहाल ED की पूछताछ जारी है। इस मामले में एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। वहीं, रोहित उरांव या उनके परिवार की ओर से इस ताजा पूछताछ पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Trending News

CM हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज परिसर का किया औचक निरीक्षण, शूटिंग राइफल से साधा निशाना
CM हेमंत सोरेन ने खेलगांव शूटिंग रेंज परिसर का किया औचक निरीक्षण, शूटिंग राइफल से साधा निशाना
Jul 06, 2026, 6:09:00 PM
बडी खबर: राज्य सरकार करेगी मृत रैयतों की जमाबंदी अपडेट, राजस्व कर्मचारियों को मिला टारगेट
बडी खबर: राज्य सरकार करेगी मृत रैयतों की जमाबंदी अपडेट, राजस्व कर्मचारियों को मिला टारगेट
Jul 06, 2026, 6:08:00 PM
मोतिहारी: 20 कट्ठा जमीन ने भाई को बना दिया हैवान, 12 साल बाद कोर्ट ने दी उम्र कैद
मोतिहारी: 20 कट्ठा जमीन ने भाई को बना दिया हैवान, 12 साल बाद कोर्ट ने दी उम्र कैद
Jul 06, 2026, 5:53:00 PM
12 साल पहले सगे भाई के परिवार पर फेंका था एसिड, अब मिला न्याय, आरोपी को उम्रकैद
12 साल पहले सगे भाई के परिवार पर फेंका था एसिड, अब मिला न्याय, आरोपी को उम्रकैद
Jul 06, 2026, 5:52:00 PM
खेलगांव शूटिंग रेंज पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कमियां देख भड़के, बोले- विश्वस्तरीय बनेगी व्यवस्था
खेलगांव शूटिंग रेंज पहुंचे CM हेमंत सोरेन, कमियां देख भड़के, बोले- विश्वस्तरीय बनेगी व्यवस्था
Jul 06, 2026, 5:50:00 PM
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत, बोले मंत्री संजय सिंह टाइगर
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत, बोले मंत्री संजय सिंह टाइगर
Jul 06, 2026, 5:42:00 PM
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Jul 06, 2026, 5:34:00 PM
आइजी का सख्त निर्देश, संगठित अपराध पर हो सख्ती
आइजी का सख्त निर्देश, संगठित अपराध पर हो सख्ती
Jul 06, 2026, 5:26:00 PM
OMG: माता-पिता ने कर दी बेटे की निर्मम हत्या, मां ने एसिड पिलाया, पिता ने पीट-पीटकर गला घोंटकर मार डाला
OMG: माता-पिता ने कर दी बेटे की निर्मम हत्या, मां ने एसिड पिलाया, पिता ने पीट-पीटकर गला घोंटकर मार डाला
Jul 06, 2026, 5:20:00 PM
बड़ी खबर: JHARERA को मिला नया मुखिया, पूर्व DGP अजय सिंह के हाथों में रियल एस्टेट नियामक की कमान
बड़ी खबर: JHARERA को मिला नया मुखिया, पूर्व DGP अजय सिंह के हाथों में रियल एस्टेट नियामक की कमान
Jul 06, 2026, 5:16:00 PM