रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर देर रात आरपीएफ की फ्लाइंग टीम और स्थानीय पोस्ट के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 18622 एक्सप्रेस ट्रेन की तलाशी ली गई, जिसमें दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रियांशु कुमार और नितीश कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके बैग से 19 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिनमें ब्लेंडर्स प्राइड और सिग्नेचर ब्रांड की 750-750 मिलीलीटर की बोतलें शामिल थीं। कुल शराब की मात्रा 14.250 लीटर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17,640 रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वे यह शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे। आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जब्त शराब सहित आबकारी विभाग, रांची के हवाले कर दिया है। अब इस प्रकरण की आगे की जांच की जा रही है।

Trending News

अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल

Oct 14, 2026, 2:49:00 PM
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा

Oct 14, 2026, 2:47:00 PM
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह

Oct 14, 2026, 2:30:00 PM
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा

Oct 14, 2026, 2:15:00 PM
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही

Oct 14, 2026, 1:48:00 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे

Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई

Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर

Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

Oct 14, 2026, 11:43:00 AM