रांची नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामे के आसार, कई मुद्दों पर पार्षदों का विरोध

रांची नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामे के आसार, कई मुद्दों पर पार्षदों का विरोध

रांची: रांची नगर निगम के बोर्ड की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मेयर रौशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार समेत नगर निगम के सभी 53 वार्डों के पार्षद मौजूद हैं। इस बार बोर्ड की बैठक के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है। बैठक के एजेंडे में शहर के विकास कार्यों के अलावा सफाई व्यवस्था, नगर निगम के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे, वित्तीय व्यय, लंबित योजनाएं और रातू रोड के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं। बैठक में राजधानी रांची के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, सामुदायिक भवनों से जुड़े मामलों तथा रातू रोड का नाम बदलकर 'श्यामा प्रसाद मुखर्जी पथ' किए जाने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श होगा। इसके अलावा शहर की सफाई का जिम्मा संभाल रही एजेंसी के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और अन्य कई स्थानीय मुद्दों को लेकर पार्षदों में नाराजगी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बैठक के दौरान ये सभी मुद्दे जोर-शोर से उठेंगे और इन पर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

Trending News

कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM