रांची नगर निगम की अहम बैठक, छठ से पहले शहर को साफ-सुथरा बनाने के दिए सख्त निर्देश

रांची नगर निगम की अहम बैठक, छठ से पहले शहर को साफ-सुथरा बनाने के दिए सख्त निर्देश

रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने आज निगम सभागार में इनफोर्समेंट टीम के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने फील्ड स्तर पर हो रही समस्याओं की जानकारी ली और शहर में चल रहे कामों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही, शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए।

अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज करें:
प्रशासक ने कहा कि शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान तेज किया जाए। मुख्य सड़कों और चौराहों से अवैध कब्जे तुरंत हटाए जाएं

C&D वेस्ट और कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई:
सुशांत गौरव ने निर्देश दिए कि सड़क या खुले स्थानों पर कचरा और निर्माण मलबा (C&D वेस्ट) फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सभी दुकानदारों को दो डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है; नियम का पालन न करने पर जुर्माना लगेगा।

तालाब और जलाशयों की सफाई पर सख्ती:
तालाबों और जलाशयों में कचरा डालने या गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी काम में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई:
नगर निगम के काम में रुकावट डालने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

छठ महापर्व से पहले विशेष अभियान:
प्रशासक ने कहा कि छठ पूजा से पहले तालाबों के आसपास रात में गश्त की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह के अतिक्रमण पाए जाने पर तुरंत हटाया जाएगा

सुशांत गौरव ने बताया कि यह अभियान छठ पर्व तक लगातार जारी रहेगा, और पर्व के बाद साफ-सफाई और यातायात सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, इनफोर्समेंट अधिकारी और अन्य निगम कर्मी भी मौजूद रहे।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM