रांची में सजेगा Durand Cup का महाकुंभ, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

 रांची में सजेगा Durand Cup का महाकुंभ, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

देश के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंटों में शुमार 135वें डूरंड कप के आयोजन को लेकर रांची में प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को सफल बनाने के लिए सोमवार को धुर्वा स्थित एफएफपी बिल्डिंग में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान हर व्यवस्था तय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं रहेगी। इसके लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान स्टेडियम की ब्रांडिंग, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, खिलाड़ियों और विशिष्ट अतिथियों के आवास, आमंत्रण पत्रों के वितरण तथा समग्र सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही मैचों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक मुकाबले के अनुरूप दंडाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

नगर निगम को स्टेडियम और उसके आसपास स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को यातायात संचालन, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य, बिजली, खेल प्राधिकरण, पर्यटन, संस्कृति तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।

टूर्नामेंट को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय थल सेना 18 जुलाई को रांची में डूरंड कप ट्रॉफी टूर का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिष्ठित ट्रॉफी को शहर के प्रमुख मार्गों से ले जाया जाएगा, ताकि नागरिकों को इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता से जोड़ने और फुटबॉल के प्रति आकर्षण बढ़ाने का संदेश दिया जा सके।

प्रशासन का मानना है कि रांची में आयोजित होने वाला डूरंड कप न केवल राज्य में खेल आयोजनों की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देगा, बल्कि युवाओं के बीच फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने और खेल संस्कृति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, खेल निदेशक छवि रंजन, सेना के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा, मेजर आनंद, ऊर्जा विभाग के कार्यपालक अभियंता जयकांत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, झारखंड खेल प्राधिकरण के अधिकारियों समेत जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM