रांची में साइबर अपराध का बढ़ता जाल, लिंक क्लिक और ट्रेडिंग स्कीम के ज़रिये दो लोगों से लाखों की ठगी

रांची में साइबर अपराध का बढ़ता जाल, लिंक क्लिक और ट्रेडिंग स्कीम के ज़रिये दो लोगों से लाखों की ठगी

राजधानी रांची में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। एक व्यक्ति के बैंक खातों से फर्जी लिंक के जरिए करीब दो लाख रुपये निकाल लिए गए, जबकि दूसरे मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रकम हड़प ली गई। दोनों मामलों की शिकायत साइबर अपराध थाना में दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

पहला मामला ओरमांझी क्षेत्र के रहने वाले बबन वर्मा का है, जिनकी मूल निवास उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन पर परिवहन विभाग से संबंधित बताकर एक लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक को खोला, कुछ ही देर में उनके एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक खातों से कुल 1.93 लाख रुपये की निकासी हो गई। पीड़ित का कहना है कि उन्हें किसी तरह की ट्रांजैक्शन की जानकारी तब मिली जब खाते से रकम कटने के मैसेज आने लगे।

दूसरी घटना गुमला निवासी चंदन कुमार के साथ हुई, जो फिलहाल धुर्वा स्थित सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर कार्यालय में कार्यरत हैं। शिकायत के अनुसार, उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए संपर्क कर निवेश पर भारी मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया गया।

ठगों ने शुरुआत में उनसे 50 हजार रुपये जमा करवाए। बाद में अधिक रिटर्न का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में 70 हजार और 80 हजार रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। आरोपियों ने यह रकम ट्रेडिंग फीस, प्रोसेसिंग शुल्क और अन्य चार्ज के नाम पर ली, लेकिन निवेश की राशि या मुनाफा वापस नहीं किया। काफी समय तक इंतजार करने के बाद चंदन कुमार को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन निवेश या ट्रेडिंग से पहले प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता की अच्छी तरह जांच करें।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM