रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार; 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार; 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार; 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 19, 2026, 6:42:00 PM

रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी की 12 बाइक और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से शहर के विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ रामपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस ने सिदरौल जोड़ा मंदिर के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने वाहन चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल सात लोगों को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य रांची के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करते थे और बाद में उनकी पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट बदल देते थे। इसके बाद वाहनों को दूसरे लोगों को बेच दिया जाता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ पहले से चोरी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जांच की जा रही है ताकि उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाया जा सके।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Trending News

तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
तीसरी बार खारिज हुई निलंबित सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार की जमानत याचिका
Jul 18, 2026, 12:28:00 PM
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
धनबाद : गुप्त नवरात्र में मां विपदतारिणी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Jul 18, 2026, 12:19:00 PM
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कोडीन युक्त दवाइयां बरामद
Jul 18, 2026, 12:09:00 PM
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रसूता मौत पर भाजपा का हल्ला बोल, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 18, 2026, 11:53:00 AM
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
दम तोड़ रही सात निश्चय योजना, ठेंगा दिखा रहे भ्रष्ट अधिकारी, कागजों में सिमटी 'नल-जल योजना
Jul 18, 2026, 11:51:00 AM
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ घूम रहा एक गिरफ्तार, एक फरार
Jul 18, 2026, 11:39:00 AM
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
देवलेश्वर धाम में शिवभक्तों के स्वागत की तैयारी पूरी, पुलिस ने संभाला सुरक्षा मोर्चा
Jul 18, 2026, 11:34:00 AM
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने किया जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
Jul 18, 2026, 11:27:00 AM
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
सुगौली में गहराया बाढ़ का खतरा, सिकरहना नदी का पानी वार्ड-1 तक पहुंचा
Jul 18, 2026, 11:16:00 AM
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM