पाइपलाइन की मरम्मत से रांची में जल संकट, जानें किन इलाकों में पड़ेगा असर

पाइपलाइन की मरम्मत से रांची में जल संकट, जानें किन इलाकों में पड़ेगा असर

राजधानी रांची के करीब दो लाख लोगों को 22 और 23 अगस्त को पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। रुक्का मोड़ के समीप 900 एमएम व्यास वाली एमएस राइजिंग पाइपलाइन में मरम्मत का काम प्रस्तावित है। इस वजह से पुराने 166 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को दो दिनों के लिए बंद रखा जाएगा।

प्लांट के शटडाउन का सीधा असर शहर की कई प्रमुख जलापूर्ति लाइनों पर पड़ेगा। जिला स्कूल, रातू रोड और टाउन लाइन के अलावा एमईएस लाइन, हटिया-होटवार तथा टाटीसिलवे क्षेत्र की सप्लाई भी प्रभावित रहने की संभावना है। इन इलाकों में निर्धारित समय पर पानी नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी हो सकती है।

जलापूर्ति विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से पहले से पर्याप्त पानी सुरक्षित रखने की अपील की गई है, ताकि शटडाउन की अवधि में दैनिक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कत न हो। अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को एक साथ बहाल करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे में सप्लाई पूरी तरह नियमित होने में कुछ समय लग सकता है।

Trending News

समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
नशे में महिला को सड़क पर पटका, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Oct 15, 2026, 6:20:00 PM
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गिरी विभागीय गाज, कार्रवाई प्रारंभ
Oct 15, 2026, 6:07:00 PM
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
दुर्गा पूजा को लेकर CCTV कैमरे कराए गए दुरुस्त, थाना प्रभारी को एसपी ने किया सम्मानित
Oct 15, 2026, 6:01:00 PM
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
स्वतंत्रता सेनानियों की कांग्रेस को राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन की कांग्रेस बनाया: हम पार्टी
Oct 15, 2026, 5:59:00 PM
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
महिला की हत्या के पीछे लूट या कुछ और? अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत
Oct 15, 2026, 5:44:00 PM
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
वन्यजीव तस्करी का खुलासा, ग्राहक बनकर विभाग ने पकड़े तस्कर, 3 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 5:43:00 PM
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
नीरज कुमार फिर जीतेंगे, बागियों को रिजल्ट आने पर पता चलेगा! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Oct 15, 2026, 5:30:00 PM