पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति

पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति

झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। राज्य पुलिस विभाग में लंबे समय से खाली पड़े सिपाही (आरक्षी) पदों को भरने की दिशा में प्रशासन ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं। पुलिस मुख्यालय ने रिक्तियों का विस्तृत विवरण तैयार कर गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद नई आरक्षी नियमावली के तहत नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, झारखंड पुलिस में सिपाहियों के कुल 31,555 स्वीकृत पद हैं। इनमें फिलहाल करीब 22,200 जवान कार्यरत हैं, जबकि 11,355 पद अभी भी खाली हैं। इन रिक्तियों में से पहले चरण में 9,362 पदों पर सीधी नियुक्ति किए जाने की योजना बनाई गई है। शेष रिक्त पदों पर भी आगे चलकर भर्ती की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा ने सभी रिक्त पदों, बैकलॉग और आरक्षण रोस्टर का मिलान कर भर्ती प्रस्ताव तैयार किया है। अब यह प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए गृह विभाग के पास भेजा गया है। नियुक्तियां राज्य सरकार द्वारा लागू नई आरक्षी नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप की जाएंगी।

पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में रिक्तियां बनने की प्रमुख वजह आरक्षियों को पदोन्नति देकर जमादार (एएसआई) बनाया जाना है। इसके अलावा वर्ष 2024 के बाद उत्पन्न बैकलॉग रिक्तियों को भी इस भर्ती अभियान में शामिल किया गया है, जिससे कुल रिक्त पदों की संख्या बढ़ गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 4,919 सिपाही पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें 20 जिलों के 3,799 नियमित पद और 11 जिलों के 1,120 पद शामिल थे। इन पदों के लिए 15 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए गए थे और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

हालांकि, उस समय भर्ती प्रक्रिया पुरानी नियमावली के आधार पर संचालित की जा रही थी। इसी दौरान राज्य सरकार ने नई आरक्षी नियमावली लागू करने का निर्णय लिया, जिसके बाद पूर्व निर्धारित भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। अब नई नियमावली के अनुरूप संशोधित भर्ती अभियान शुरू होने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM