अस्पताल परिसर में मिली फिजियोथेरेपिस्ट की ला*श, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

अस्पताल परिसर में मिली फिजियोथेरेपिस्ट की ला*श, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

सदर अस्पताल में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वीरेंद्र महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। बीती रात करीब 10 से 11 बजे के बीच उनका शव अस्पताल परिसर से बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाते हुए अस्पताल के भीतर किसी साजिश की आशंका व्यक्त की है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसे फोरेंसिक और अन्य जांच प्रक्रियाओं के तहत परखा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि डॉ. वीरेंद्र महतो पारिवारिक स्तर पर किसी तनाव से नहीं गुजर रहे थे और उनके आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोई वजह नजर नहीं आती। उनका आरोप है कि अस्पताल में हुई किसी घटना या साजिश की वजह से यह मामला सामने आया हो सकता है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, गहन और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल के सिविल सर्जन और उपाधीक्षक के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर भी परिजनों ने नाराजगी जताई।

मामले पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक के मोबाइल फोन की जांच में ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े कई संदेश मिले हैं। साथ ही यह भी सामने आया है कि घटना से पहले शाम करीब साढ़े पांच बजे डॉ. महतो ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में 95 हजार रुपये स्थानांतरित किए थे।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, मोबाइल डेटा, वित्तीय लेन-देन और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM