चक्रधरपुर में वार्ड-21 के लोगों को मिली राहत, सांसद निधि से बनी पीसीसी सड़क जनता को समर्पित

चक्रधरपुर में वार्ड-21 के लोगों को मिली राहत, सांसद निधि से बनी पीसीसी सड़क जनता को समर्पित

चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती देते हुए सांसद जोबा माझी ने सोमवार को अपने सांसद निधि से निर्मित एक नई पीसीसी सड़क का लोकार्पण किया। लगभग 8 लाख 15 हजार 600 रुपये की लागत से तैयार यह सड़क वार्ड संख्या-21 में मास्टर के घर से डीपीएस स्कूल तक करीब 500 फीट लंबी बनाई गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले पक्की सड़क नहीं होने के कारण रोजमर्रा के आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क के उद्घाटन के बाद इलाके में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने सांसद के प्रति आभार जताते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि चक्रधरपुर उनका गृह क्षेत्र है और स्थानीय सांसद होने के नाते यहां के समग्र विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि चक्रधरपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ग्रिड से बिजली बहाल कराने में उनकी अहम भूमिका रही है, जिसे क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है।

सांसद ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य जमीन पर दिखाई देंगे। सड़क उद्घाटन कार्यक्रम में झामुमो के युवा नेता उदय माझी, कनीय अभियंता हरिनंदन रजक सहित राजेश शर्मा, उदय जयसवाल, संतोष मिश्रा, गौस खान, मुकेश महतो, स्टीवेन ओलियारी, विनोद सिंह, पुष्पा दास और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Trending News

बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
नीतीश कुमार पहुंचे नालंदा, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, 'लालू परिवार पहले अपना घर देखें'
Sep 11, 2026, 6:11:00 PM
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
बाबा गणिनाथ की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, अश्व वाहन पर सजी आदमकद झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
Sep 11, 2026, 5:55:00 PM