धनबाद : पेपर लीक से नाराज़ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
धनबाद : पेपर लीक से नाराज़ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में सोमवार को इंडिया गठबंधन ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया। प्रदर्शन में गठबंधन से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।
धरने के दौरान वक्ताओं ने लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर चिंता जताते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है, इसलिए दोषियों के खिलाफ कड़ा कानून और सख्त कार्रवाई जरूरी है।
प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई। नेताओं का कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय किए बिना और परीक्षा प्रणाली में सुधार किए बिना छात्रों का विश्वास बहाल नहीं हो सकता।
इंडिया गठबंधन ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार से शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी सुधार सुनिश्चित करने की मांग दोहराई गई।
धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट
Trending News