कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज

कतरास में बड़ा भू-धंसान, तेज धमाके के साथ 60 फीट जमीन धंसी, आधा दर्जन मकान जमींदोज

बाघमारा/धनबाद: कोयलांचल के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर मुंडा धौड़ा में रविवार सुबह बड़ा भू-धंसान हुआ। सुबह करीब 7:30 बजे तेज धमाके जैसी आवाज के साथ करीब 60 फीट क्षेत्र की जमीन अचानक धंस गई, जिससे वहां मौजूद करीब आधा दर्जन खाली आवास पूरी तरह जमींदोज हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही सेकंड में जमीन फटने लगी और आसपास की जमीन में भी गहरी दरारें पड़ गईं। राहत की बात यह रही कि ध्वस्त हुए मकान खाली थे, अन्यथा बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।

सूचना मिलने पर रामकनाली ओपी पुलिस, AKWMC कोलियरी प्रबंधन और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे खतरे वाले क्षेत्र को लाल फीता लगाकर घेर दिया गया, ताकि कोई भी व्यक्ति वहां प्रवेश न कर सके। भू-धंसान में कई परिवारों का घरेलू सामान मलबे में दब गया। 

प्रभावित परिवारों में अनवर अंसारी, गीता देवी, राजू गुप्ता और विंदा देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं। इन परिवारों को पहले ही पुनर्वास के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी थी, जहां कुछ लोग नए घर बना चुके हैं, जबकि कुछ के मकान अभी निर्माणाधीन हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इस क्षेत्र में पहले भी कई बार भू-धंसान हो चुका है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और बीसीसीएल से प्रभावित परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास तथा भू-धंसान की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

इधर, भू-धंसान स्थल के समीप बहने वाली कतरी नदी और हनुमान मंदिर को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। लोगों को आशंका है कि यदि पानी का दबाव और बढ़ा तो आसपास के इलाके में और भी बड़े भू-धंसान की घटनाएं हो सकती हैं।

धनबाद से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM