अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार

अब हर छात्र बनेगा 'ग्रीन वॉरियर', पासवा के पौधारोपण अभियान ने पकड़ी रफ्तार

रांची में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) का 50 लाख पौधारोपण अभियान लगातार विस्तार पा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बूटी स्थित यूके पब्लिक स्कूल परिसर में लगभग 200 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और पासवा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण के बाद विद्यालय के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण बचाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। इस दौरान "एक छात्र–एक पौधा" की अवधारणा को हरित भविष्य से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रकृति की रक्षा केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हर विद्यार्थी अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधे का रोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संगठन का 50 लाख पौधारोपण अभियान राज्यभर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अनु ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशील सोच विकसित करना शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि स्कूल विद्यार्थियों को केवल पौधे लगाने के लिए ही नहीं, बल्कि घरों पर उनकी नियमित देखभाल करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। इस पहल को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय ने विशेष व्यवस्था की है, जिसके तहत पौधों की देखभाल का फोटो रिकॉर्ड प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन में 5 से 10 अंक दिए जाएंगे। उनका मानना है कि इससे बच्चों में जिम्मेदारी की भावना और व्यवहारिक सीख दोनों विकसित होंगी।

विद्यालय के निदेशक रूपेश कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पासवा की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने वाला अभियान बताया।

पासवा के प्रवक्ता मेहुल दूबे ने जानकारी दी कि संगठन राज्य के विभिन्न विद्यालयों को इस मुहिम से जोड़ रहा है। आने वाले समय में कई अन्य शिक्षण संस्थानों में भी पौधारोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि "एक छात्र–एक पौधा" अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सके।

कार्यक्रम के समापन पर पासवा की ओर से यूके पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनु, निदेशक रूपेश कुमार और विद्यालय परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। संगठन ने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता और जनसहभागिता दोनों को नई मजबूती मिलेगी।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM