मोतिहारी: हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती
पूर्वी चंपारण में हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लखौरा थाना कांड संख्या 359/25 के नामजद 11 आरोपियों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। पूर्वी चंपारण के लखौरा थाना कांड संख्या 359/25 से जुड़े हत्या मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।
न्यायालय से कुर्की वारंट प्राप्त होने के बाद रविवार, 20 जुलाई 2026 को पुलिस ने लक्ष्मीपुर गांव में विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। जिन आरोपियों के घरों पर कार्रवाई की गई, उनमें अवधेश राय, गुड्डू राय, लालू राय, मीना देवी, विकेश कुमार, छोटेलाल कुमार, आशा देवी, जिन्श्शी देवी, अरविंद कुमार, चांदनी कुमारी और मिनशी देवी शामिल हैं।
सभी आरोपी लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के निवासी हैं और हत्या मामले में नामजद हैं। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट
Trending News