सावन की दूसरी सोमवारी पर फौजदारी बाबा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब

सावन की दूसरी सोमवारी पर फौजदारी बाबा के दरबार में उमड़ा जनसैलाब

सावन की दूसरी सोमवारी पर दुमका स्थित प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। तड़के मंदिर का पट खुलते ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह से ही मंदिर परिसर और जलार्पण मार्ग पर भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। श्रद्धालु अरघा प्रणाली के माध्यम से बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

रात करीब 2 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। मंदिर परिसर लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज रहा है। सावन की सोमवारी के धार्मिक महत्व को देखते हुए इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के बाद बासुकीनाथ पहुंचे हैं। इसके अलावा भागलपुर के बरारी घाट से गंगाजल लेकर हंसडीहा के रास्ते सीधे बासुकीनाथ आने वाले डाकबम श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या है।

श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने निर्धारित रूट के जरिए प्रवेश की व्यवस्था की है। दर्शनियाटीकर हाईवे के पास तारा मंदिर रोड स्थित प्रवेश द्वार से भक्त शिवगंगा पहुंच रहे हैं। यहां स्नान के बाद उन्हें कतारबद्ध कर क्यू कॉम्प्लेक्स और संस्कार मंडप के रास्ते मंदिर परिसर तक ले जाया जा रहा है।

मंदिर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षा व्यवस्था के बीच अरघा के माध्यम से जलाभिषेक कराया जा रहा है। वहीं डाकबम श्रद्धालुओं के लिए टोकन व्यवस्था के जरिए उन्हें जलार्पण के लिए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। वरीय अधिकारी देर रात से ही मेला क्षेत्र की व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। रूट लाइन का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, जबकि कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।

दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात हैं। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन तथा CCTV कैमरों की मदद ली जा रही है।

वहीं SDM कौशल कुमार के अनुसार, कंट्रोल रूम से पूरे मेला क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुचारू और सुरक्षित तरीके से जलार्पण कराया जा सके।

बासुकीनाथ धाम में झारखंड के विभिन्न हिस्सों के अलावा देश के दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। विदेशी श्रद्धालुओं की मौजूदगी भी देखने को मिली। बाबा फौजदारीनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के बाद भक्तों में खासा उत्साह नजर आया।

Trending News

दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शहर में भारी वाहनों और सामान्य गाड़ियों की नो-एंट्री
Oct 16, 2026, 1:35:00 PM
सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
सिपाही की मौत मामले में बड़ा खुलासा, होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 1:19:00 PM
6 माह से वेतन नहीं मिलने पर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, छात्राओं में नाराजगी
6 माह से वेतन नहीं मिलने पर टीचिंग एंड नॉन टीचिंग स्टाफ हड़ताल पर, छात्राओं में नाराजगी
Oct 16, 2026, 1:00:00 PM
भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
भीषण सड़क हादसा, टेंपो सवार की मौत, चार घायल, मुआवजे की मांग पर NH जाम
Oct 16, 2026, 12:39:00 PM
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एस.के. मंडल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, सभी कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित
Oct 16, 2026, 12:27:00 PM
मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
मां थावे मंदिर चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा
Oct 16, 2026, 12:13:00 PM
हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
हथियार के बल पर बड़ी लूट, घर में घुसकर मां-बेटे को बनाया बंधक
Oct 16, 2026, 12:00:00 PM
 18 महीने का मासूम, डॉक्टर को भी नहीं पता बीमारी, सिर का वजन हुआ 10 किलो, इलाज के लिए मदद की गुहार
18 महीने का मासूम, डॉक्टर को भी नहीं पता बीमारी, सिर का वजन हुआ 10 किलो, इलाज के लिए मदद की गुहार
Oct 16, 2026, 11:41:00 AM
 17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
17 से 22 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
Oct 16, 2026, 11:23:00 AM
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
प्रसव के बाद जच्चा बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामे के बाद सड़क जाम
Oct 16, 2026, 11:10:00 AM