दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने संस्थापक नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी तेज कर दी है। 4 अगस्त को पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि सबसे बड़ा आयोजन रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकैयाटांड़ में प्रस्तावित है। इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी को देखते हुए लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस पूरे आयोजन पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं और मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी अवसर पर वे लुकैयाटांड़ स्थित सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर में स्थापित की जा रही दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। प्रतिमा स्थापना के लिए तैयार किए जा रहे मंच और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह आयोजन स्थल दादा सोबरन सोरेन के बलिदान स्थल के समीप स्थित है, जिससे इसका ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व और बढ़ जाता है। कार्यक्रम की तैयारियों में बड़ी संख्या में मजदूर और कारीगर लगातार जुटे हुए हैं ताकि सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।

समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री की चचेरी बहन और जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन ने बताया कि लुकैयाटांड़ में मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि पैतृक गांव नेमरा में स्थानीय स्तर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां ग्रामीण शिबू सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय के अनुसार, केवल रामगढ़ ही नहीं बल्कि राज्य के सभी 24 जिलों में भी पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम होंगे, जिनमें आम नागरिक भी भाग लेकर दिशोम गुरु को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। कई जिला इकाइयां अपने-अपने क्षेत्रों में शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी भी कर रही हैं।

Trending News

CIP Ranchi को मिले राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाई मांग
CIP Ranchi को मिले राष्ट्रीय महत्त्व का दर्जा, सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने उठाई मांग
Jul 31, 2026, 1:49:00 PM
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 17 मेडल के साथ भारत किस नंबर पर, पदक बढ़े पर स्थान खिसके, पदकवीरों को जानिए
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में 17 मेडल के साथ भारत किस नंबर पर, पदक बढ़े पर स्थान खिसके, पदकवीरों को जानिए
Jul 31, 2026, 1:46:00 PM
एक झटके में उजड़ गया परिवार! गर्भवती पत्नी समेत पति की सड़क हादसे में मौत
एक झटके में उजड़ गया परिवार! गर्भवती पत्नी समेत पति की सड़क हादसे में मौत
Jul 31, 2026, 1:39:00 PM
संदेहास्पद हालात में पति पत्नी की मौत, भूमि से जुड़े मामले में आये थे पैतृक गांव
संदेहास्पद हालात में पति पत्नी की मौत, भूमि से जुड़े मामले में आये थे पैतृक गांव
Jul 31, 2026, 1:33:00 PM
झारखंड की भर्ती परीक्षाओं पर बवाल, भाजपा ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
झारखंड की भर्ती परीक्षाओं पर बवाल, भाजपा ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
Jul 31, 2026, 1:32:00 PM
जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 31, 2026, 1:16:00 PM
मधुकम बस्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेदखली आदेश रद्द
मधुकम बस्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बेदखली आदेश रद्द
Jul 31, 2026, 1:13:00 PM
दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर CM हेमंत करेंगे 'गुरूजी' की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
Jul 31, 2026, 1:03:00 PM
बांकीपुर में होगा चमत्कार? एग्जिट पोल ने चौंकाया, दूसरे नंबर पर कौन ? इस बीच भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा
बांकीपुर में होगा चमत्कार? एग्जिट पोल ने चौंकाया, दूसरे नंबर पर कौन ? इस बीच भाई वीरेंद्र का बड़ा दावा
Jul 31, 2026, 12:58:00 PM
धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम महतो, इलेक्ट्रो स्टील केस पर दी सफाई
धनबाद कोर्ट पहुंचे जयराम महतो, इलेक्ट्रो स्टील केस पर दी सफाई
Jul 31, 2026, 12:49:00 PM