पुलिस मुख्यालय का नया आदेश, इन जवानों को PTC/STC परीक्षा से मिलेगी छूट

पुलिस मुख्यालय का नया आदेश, इन जवानों को PTC/STC परीक्षा से मिलेगी छूट

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने शारीरिक रूप से अक्षम हो चुके पुलिसकर्मियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब ऐसे पुलिसकर्मियों को, जो ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना या अन्य परिस्थितियों के कारण प्रशिक्षण से जुड़ी बाह्य परीक्षाएं देने में सक्षम नहीं हैं, पीटीसी और एसटीसी प्रशिक्षण की बाह्य विषयों की परीक्षा से छूट देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में झारखंड पुलिस के प्रशिक्षण निदेशालय ने राज्य के सभी रेंज डीआईजी, जिला एसएसपी, पुलिस अधीक्षक तथा रेल एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वे ऐसे सभी मामलों का परीक्षण कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत विस्तृत प्रतिवेदन मुख्यालय को उपलब्ध कराएं।

मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार, परीक्षा से छूट का लाभ केवल उन पुलिसकर्मियों को मिलेगा, जिनकी शारीरिक अक्षमता प्रमाणित हो और जो स्वास्थ्य संबंधी कारणों से परीक्षा देने की स्थिति में न हों। इसके लिए संबंधित कर्मी से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, ताकि प्रत्येक मामले का नियमानुसार परीक्षण किया जा सके।

प्रतिवेदन के साथ दुर्घटना या घटना से संबंधित एफआईआर की सत्यापित प्रति, थाना दैनिक डायरी (डीडी) की कॉपी, सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाण-पत्र तथा निर्धारित प्रारूप में एनेक्सर-ए और एनेक्सर-बी संलग्न करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी मामले में एफआईआर या डीडी उपलब्ध नहीं है, तो उसकी अनुपलब्धता का स्पष्ट कारण भी रिपोर्ट में दर्ज करना होगा।

पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेजों और स्पष्ट अनुशंसा के साथ रिपोर्ट प्रशिक्षण निदेशालय को भेजने का निर्देश दिया है। इसके बाद पात्र पुलिसकर्मियों के मामलों पर विचार करते हुए उन्हें नियमों के अनुरूप प्रशिक्षण की बाह्य परीक्षाओं से छूट प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM