नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी

नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी

रांची के नामकुम अंचल में भूमि की खरीद-बिक्री और सरकारी अभिलेखों में कथित अनियमितताओं के मामले ने अब जांच एजेंसियों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। राज्य सरकार ने इस प्रकरण में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को प्रारंभिक जांच (PE) की अनुमति दे दी है। शुक्रवार को एसीबी ने झारखंड हाईकोर्ट को इस संबंध में अपनी कार्रवाई की जानकारी दी।

यह मामला नामकुम अंचल के डुंडु क्षेत्र स्थित एक भूखंड से जुड़ा है, जिसकी म्यूटेशन प्रक्रिया और उससे संबंधित अभिलेखों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसी मामले में याचिकाकर्ता थोमस साइमन साइरिल हंस ने झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शुक्रवार को उनकी याचिका पर सुनवाई के दौरान एसीबी ने अदालत को बताया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।

दरअसल, इससे पहले 4 मई को झारखंड हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए गंभीर टिप्पणी की थी। अदालत ने पाया था कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से जुड़े मूल दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए गए। रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराए जाने को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने पूरे प्रकरण की जांच एसीबी से कराने का निर्देश दिया था।

न्यायमूर्ति राजेश शंकर की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान यह स्पष्ट किया था कि रिकॉर्ड में संभावित गड़बड़ियों और भूमि लेन-देन की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। अब राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद एसीबी संबंधित अधिकारियों की भूमिका, दस्तावेजों में कथित हेरफेर और भूमि खरीद-बिक्री की पूरी प्रक्रिया की गहन जांच करेगी।

जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल, इस मामले पर हाईकोर्ट की निगरानी बनी हुई है और एसीबी की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM