भूमि घोटाला मामले में CM हेमंत को बड़ी राहत, पीएमएलए ट्रिब्यूनल ने बीएमडब्ल्यू कार छोड़ने का दिया आदेश

भूमि घोटाला मामले में CM हेमंत को बड़ी राहत, पीएमएलए ट्रिब्यूनल ने बीएमडब्ल्यू कार छोड़ने का दिया आदेश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मंगलवार को एक बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली स्थित पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) अपीलीय ट्रिब्यूनल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को निर्देश दिया है कि वे सोरेन की जब्त की गई लक्जरी बीएमडब्ल्यू कार को तुरंत छोड़ दें।

यह वही कार है जिसे ईडी ने कथित भूमि घोटाला मामले में जांच के दौरान सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से जब्त किया था।
गौरतलब है कि 29 जनवरी 2024 को ईडी ने हेमंत सोरेन के घर पर छापेमारी की थी, जिसमें बीएमडब्ल्यू कार के साथ कुछ दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री भी जब्त की गई थी।

इसके बाद हेमंत सोरेन ने जब्त की गई संपत्तियों की रिहाई के लिए पीएमएलए ट्रिब्यूनल में अपील दायर की थी। इस अपील पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य वी.के. माहेश्वरी ने ईडी को कार तत्काल लौटाने का आदेश जारी किया।

ट्रिब्यूनल ने साथ ही यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस मामले से संबंधित कोई नया साक्ष्य सामने आता है, तो ईडी को उस पर कार्रवाई करने का अधिकार रहेगा।

ट्रिब्यूनल के अनुसार, ईडी द्वारा जब्त की गई अन्य वस्तुएं, जिनमें डिजिटल उपकरण भी शामिल थे, पहले ही 22 मई 2025 को दिए गए आदेश के तहत हेमंत सोरेन को लौटा दी गई थीं। मौजूदा अपील केवल कार की रिहाई से जुड़ी थी, जिसका अब निपटारा कर दिया गया है।

Trending News

डायन-बिसाही के शक में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, टांगी बरामद
डायन-बिसाही के शक में वृद्ध की गला घोंटकर हत्या, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, टांगी बरामद
Oct 23, 2026, 3:00:00 PM
'MLC चुनाव में भी फर्जी वोट जुड़वा कर हेरफेर करना चाहते हैं' तेजस्वी यादव बोले-अब बेईमानी और ठगी का अंत होगा
'MLC चुनाव में भी फर्जी वोट जुड़वा कर हेरफेर करना चाहते हैं' तेजस्वी यादव बोले-अब बेईमानी और ठगी का अंत होगा
Oct 23, 2026, 2:55:00 PM
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 2 बजे तक स्नातक 29.32 व शिक्षक में 57.20 फीसदी वोटिंग
बिहार MLC चुनाव : 8 सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 2 बजे तक स्नातक 29.32 व शिक्षक में 57.20 फीसदी वोटिंग
Oct 23, 2026, 2:48:00 PM
आहर में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, मछली देख रहे थे, फिसला पैर
आहर में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, मछली देख रहे थे, फिसला पैर
Oct 23, 2026, 2:29:00 PM
वरिष्ठ नागरिक आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जांच-परामर्श के साथ ही दवाइयां भी मिली
वरिष्ठ नागरिक आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जांच-परामर्श के साथ ही दवाइयां भी मिली
Oct 23, 2026, 2:13:00 PM
UP विधानसभा चुनाव : 150 नहीं, अब हर दूसरी सीट की डिमांड कर रही है कांग्रेस पार्टी
UP विधानसभा चुनाव : 150 नहीं, अब हर दूसरी सीट की डिमांड कर रही है कांग्रेस पार्टी
Oct 23, 2026, 2:05:00 PM
 वोटिंग के बीच नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, CM सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
वोटिंग के बीच नीतीश कुमार पहुंचे जदयू कार्यालय, CM सम्राट चौधरी इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
Oct 23, 2026, 1:25:00 PM
दुर्गा पूजा के बाद लौटने पर टूटा मिला ताला, बंद मकान से लाखों के गहने व नकदी चोरी, परिवार गया था गांव
दुर्गा पूजा के बाद लौटने पर टूटा मिला ताला, बंद मकान से लाखों के गहने व नकदी चोरी, परिवार गया था गांव
Oct 23, 2026, 1:12:00 PM
आगामी 24 नवंबर को होगा रोहितेश्वर धाम महोत्सव, सम्राट चौधरी होंगे मुख्य अतिथि?
आगामी 24 नवंबर को होगा रोहितेश्वर धाम महोत्सव, सम्राट चौधरी होंगे मुख्य अतिथि?
Oct 23, 2026, 12:50:00 PM
सारण MLC चुनाव: जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
सारण MLC चुनाव: जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
Oct 23, 2026, 12:27:00 PM