मंईयां सम्मान योजना : छठ से पहले महिलाओं के खाते में आयेगी दो महीने की राशि

मंईयां सम्मान योजना : छठ से पहले महिलाओं के खाते में आयेगी दो महीने की राशि

झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। जिन महिलाओं को 14वीं किस्त का भुगतान नहीं मिल पाया था, उन्हें इस महीने दोनों किस्तों (14वीं और 15वीं) की राशि एक साथ दी जाएगी। यानी प्रत्येक पात्र महिला के बैंक खाते में कुल 5,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, पिछली किस्त से वंचित महिलाओं को अब दो किस्तों का लाभ एक साथ मिलेगा, जबकि जिन लाभुकों को पहले से 14वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है, उन्हें केवल 15वीं किस्त के रूप में 2,500 रुपये दिए जा रहे हैं। इस निर्णय से लाभुक महिलाओं को त्योहारों से पहले आर्थिक राहत मिलेगी।

12 जिलों में जारी हुई 15वीं किस्त

मंईयां सम्मान योजना की 15वीं किस्त की राशि राज्य के 12 जिलों की महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है। इनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा शामिल हैं। इन जिलों में आवेदन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो गई थी, इसलिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किया गया।

अन्य जिलों को भी जल्द भुगतान

बाकी जिलों की महिलाओं को 20 से 25 अक्टूबर के बीच भुगतान किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र महिला तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे, ताकि वे त्योहारों के दौरान आत्मनिर्भर और सशक्त महसूस कर सकें।

ऐसे जांचें अपनी किस्त की स्थिति

  1. मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या या आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आवेदन एवं भुगतान स्थिति” सेक्शन में जाएं।
  5. मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करें।
  6. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी भुगतान स्थिति और आवेदन विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM