खाली पदों को भरने की कवायद तेज, झारखंड के एक और IPS अधिकारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए किया आवेदन

खाली पदों को भरने की कवायद तेज, झारखंड के एक और IPS अधिकारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए किया आवेदन

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले आईपीएस अधिकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में अब झारखंड कैडर के एक और डीआईजी रैंक के आईपीएस अधिकारी ने केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन दे दिया है। बताया जा रहा है कि यह अधिकारी वर्ष 2011 बैच के हैं और उनके आवेदन पर अब आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय पहले ही झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे चुका है। मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर दोनों अधिकारियों को जल्द कार्यमुक्त करने का अनुरोध भी किया है, ताकि वे अपने नए दायित्वों का कार्यभार संभाल सकें। मंजूरी मिलने के बाद झारखंड पुलिस की आईजी (प्रशिक्षण) ए. विजयालक्ष्मी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में आईजी के पद पर तैनात किया जाएगा। वहीं, सीआईडी में डीआईजी के पद पर कार्यरत चंदन कुमार झा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर पदस्थापित किए जाने की स्वीकृति मिल चुकी है। राज्य सरकार से विरमित होते ही दोनों अधिकारी नई दिल्ली में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

आपको बता दें झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारियों का केंद्रीय सुरक्षा बलों और विभिन्न केंद्रीय विभागों में प्रतिनियुक्ति पर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल चुकी हैं। हाल ही में एडीजी सुमन गुप्ता को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए राज्य सरकार की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किया गया था। लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के केंद्र जाने से झारखंड पुलिस महकमे में कई अहम पद खाली हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग स्तर पर इन रिक्तियों को भरने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। अब 2011 बैच के एक और डीआईजी रैंक के अधिकारी द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दिए जाने के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि राज्य सरकार इन संभावित रिक्तियों को भरने के लिए किस तरह का प्रशासनिक फेरबदल करती है। आने वाले दिनों में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले और नई पदस्थापनाएं देखने को मिल सकती हैं।

Trending News

झारखंड में संक्रमण को लेकर एडवाइजरी, बोकारो सदर अस्पताल तैयार
झारखंड में संक्रमण को लेकर एडवाइजरी, बोकारो सदर अस्पताल तैयार
Sep 02, 2026, 12:47:00 PM
खुद की इलाज खोज रहा बोकारो का सदर अस्पताल, मरीज बदहाल, हालात गंभीर
खुद की इलाज खोज रहा बोकारो का सदर अस्पताल, मरीज बदहाल, हालात गंभीर
Sep 02, 2026, 12:43:00 PM
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं श्रीमद्भागवत कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, आस्था का उमड़ा सैलाब
Sep 02, 2026, 12:27:00 PM
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर
Sep 02, 2026, 12:20:00 PM
नई पेंशन के खिलाफ कर्मचारियों का हुंकार, मनाया काला दिवस
नई पेंशन के खिलाफ कर्मचारियों का हुंकार, मनाया काला दिवस
Sep 02, 2026, 11:43:00 AM
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
ट्रांसफार्मर के नीचे डंप हो रहा कूड़ा, हादसे की आशंका
Sep 02, 2026, 10:57:00 AM
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
अंचल कार्यालय में चले लात घूंसे, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, जांच का आदेश
Sep 02, 2026, 10:36:00 AM
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
आज से कृष्ण भक्ति में लीन होगा पटना, कृष्णोत्सव में बी प्राक करेंगे भजन क्लबिंग, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
Sep 02, 2026, 10:12:00 AM
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
कभी सब्जी बेचकर चलाते थे घर, आज पूरी दुनिया में देश का नाम किया रौशन
Sep 02, 2026, 8:10:00 AM
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM