JSSC का बड़ा एक्शन! 59,457 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द, ये है वजह

JSSC का बड़ा एक्शन! 59,457 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द, ये है वजह

झारखंड में कक्षपाल के 1,733 रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जांच के बाद कुल 59,457 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित करते हुए उनके आवेदन रद्द कर दिए हैं। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है।

जांच में सबसे अधिक मामले ऐसे सामने आए, जिनमें उम्मीदवारों ने केवल पंजीकरण कराया, लेकिन निर्धारित समय के भीतर आवेदन पत्र पूरा नहीं किया। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 41,526 रही। इसके अलावा 14,403 उम्मीदवारों ने आवेदन तो भर दिया, लेकिन परीक्षा शुल्क जमा नहीं करने के कारण उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया।

आयोग की समीक्षा में यह भी पाया गया कि 2,378 अभ्यर्थियों ने आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए, जो आवेदन की अनिवार्य शर्त थी। वहीं 1,150 उम्मीदवारों ने एक ही भर्ती के लिए दो-दो आवेदन जमा किए, जिसके चलते उनके आवेदन भी निरस्त कर दिए गए।

गौरतलब है कि कक्षपाल भर्ती के लिए वर्ष 2025 में विज्ञापन जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक संचालित की गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद आयोग ने सभी फॉर्मों का विस्तृत सत्यापन शुरू किया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रक्रियागत त्रुटियां सामने आईं। इन्हीं कमियों के आधार पर आयोग ने संबंधित आवेदनों को अमान्य घोषित करते हुए भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया।

Trending News

भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
भोरे थाने पर उपद्रव मचाना पड़ा भारी, 18 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
Oct 16, 2026, 7:48:00 PM
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Oct 16, 2026, 7:37:00 PM
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप का भव्य उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने काटा फीता
Oct 16, 2026, 7:30:00 PM
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर फ्लैग मार्च, एसडीपीओ ने दिया शांति का संदेश
Oct 16, 2026, 7:18:00 PM
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
हैक हुआ पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
Oct 16, 2026, 7:03:00 PM
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
बैकुंठपुर में गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार
Oct 16, 2026, 6:56:00 PM
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
दुर्गा पूजा: डीएम-एसपी ने किया सोन नदी घाट व महुली घाट का निरीक्षण
Oct 16, 2026, 6:45:00 PM
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही सभी विद्यालयों में भेजी जाएं पुस्तकें : शिक्षा मंत्री
Oct 16, 2026, 6:34:00 PM
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
भोरे में धूमधाम से निकली 24वीं जल यात्रा, अगले वर्ष रजत जयंती मनाएगी दुर्गा पूजा समिति
Oct 16, 2026, 6:32:00 PM
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
गुरुदेव ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में धूमधाम से मना डांडिया उत्सव
Oct 16, 2026, 6:24:00 PM