JPSC-JSSC आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का नैतिक समर्थन, आधे घंटे हुई बातचीत

JPSC-JSSC आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का नैतिक समर्थन, आधे घंटे हुई बातचीत

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में चल रहा छात्र आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 'जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान' के बैनर तले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अपने साथियों के साथ सत्याग्रह और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। बुधवार को आंदोलन का सत्याग्रह धरना 12वें दिन और भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई।

आंदोलन के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम तब सामने आया जब देश के जाने-माने इनोवेटर सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से देवेंद्र नाथ महतो से करीब 30 मिनट तक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आंदोलन की मौजूदा स्थिति, छात्रों की मांगों और देवेंद्र नाथ महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए आंदोलनकारियों का उत्साहवर्धन किया।

बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक के अनुरोध पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। वहीं, छात्र नेता ने वांगचुक को रांची आने का निमंत्रण देते हुए आग्रह किया कि वे आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाएं।

बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने स्पष्ट किया कि जब तक जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं होती और अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका सत्याग्रह और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित कराना है।

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM