Swaraj Post Conclave में बोले मंत्री अशोक चौधरी और जमा खान, दूसरा नीतीश कुमार नहीं मिलेगा
स्वराज पोस्ट कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा-जब मैं काम करने के लिए तैयार हुआ। तब नीतीश कुमार ने मुझसे कहा था कि जो काम करना है वह आप काम करो।

स्वराज पोस्ट कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा-जब मैं काम करने के लिए तैयार हुआ। तब नीतीश कुमार ने मुझसे कहा था कि जो काम करना है वह आप काम करो।
सम्राट चौधरी जब सीएम बने तो उन्होंने भी कहा कि आप काम करो। इस बात का मुझे गर्व है कि नीतीश कुमार के पदचिन्ह पर सम्राट चौधरी चल रहे हैं।
मैं अपने समाज से कहना चाहता हूं कि जिसे आपने नेता बनाया, उस समाज ने आपके लिए क्या काम किया। उन्होंने कोई काम नहीं किया। किसी भी विभाग का बजट, उसका विकास होता है। 2005 का बजट 3oo करोड़ 53 लाख हमारे विभाग का बजट था। इतने में क्या विकास होगा।
अल्पसंख्यक समाज के लोग पीछे है। आज हजार करोड़ का बजट है। हमलोग को बता रहे हैं कि हमारी सरकार काम कर रही है।
जमा खान ने कहा कि बकरीद पर आप सुनते होंगे कि दो भाइयों के बीच लड़ाई होती है, लेकिन मेरा दावा है कि सम्राट चौधरी की सरकार में ऐसा कुछ नहीं हुआ।जहां नीतीश कुमार ने छोड़ा, वहां से सम्राट चौधरी आगे लेकर चल रहे हैं।
वही मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सम्राट चौधरी सरकार के 110 दिन हुए हैं। दूसरा नीतीश कुमार नहीं मिलेगा। हर व्यक्ति की उम्र है। आज न कल कोई दूसरा आयेगा।
इतने दिन में हम किसी की तुलना नहीं कर सकते हैं। कम से कम छह माह का वक्त मिलना चाहिए।
जेडीयू का चेहरा कौन इसपर अशोक चौधरी ने कहा कि निशांत है। निशांत के पास हेल्थ विभाग है। वो पूरे बिहार में घूमेंगे। उनको सब स्वीकार कर रहे हैं। पार्टी में गुटबाजी पर अशोक चौधरी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।





















