शराब के नशे में पड़ोसी बना हैवान, तीन लोगों को उतारा मौ*त के घाट

शराब के नशे में पड़ोसी बना हैवान, तीन लोगों को उतारा मौ*त के घाट

बोकारो जिले के नवाडीह थाना क्षेत्र स्थित वास्तेजिया गांव में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेत की ओर जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर उनके पड़ोसी ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस वारदात में दंपति सहित उनकी बहू की जान चली गई, जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान जानकी महतो, उनकी पत्नी सुगिया देवी और बहू गौरी देवी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुबह लगभग 7 से 8 बजे के बीच तीनों धान की रोपाई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी राजू सिंह ने उन पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

हमले में जानकी महतो और सुगिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गौरी देवी को ग्रामीणों की मदद से तत्काल बोकारो सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बताया कि आरोपी राजू सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, राजू सिंह लंबे समय से शराब का आदी था और उसका व्यवहार असामान्य बताया जाता था। ग्रामीणों का दावा है कि उसने पूर्व में अपने माता-पिता और पत्नी के साथ भी मारपीट की थी, जिसके बाद वे घर छोड़कर चले गए थे। तब से वह अकेले रह रहा था।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में भय और शोक का माहौल है, जबकि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM