नगर निकाय चुनाव में झामुमो का ऐलान, रांची-धनबाद-हजारीबाग में इन प्रत्याशियों को दिया समर्थन

नगर निकाय चुनाव में झामुमो का ऐलान, रांची-धनबाद-हजारीबाग में इन प्रत्याशियों को दिया समर्थन

झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आखिरकार मेयर पद के उम्मीदवारों के समर्थन पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। पार्टी ने लंबी बैठक और विचार-विमर्श के बाद रांची नगर निगम में सुजीत विजय आनंद कुजूर, धनबाद में चंद्रशेखर अग्रवाल और हजारीबाग में विकास राणा को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा, जिन नगर निगम क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है, वहां भी कुछ प्रत्याशियों को समर्थन देने पर सहमति बनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार देर शाम तक समर्थन सूची के अनधिकृत रूप से सार्वजनिक होने की आशंका भी जताई जा रही है।

इस फैसले के साथ ही यह साफ हो गया है कि झारखंड के नगर निकाय चुनाव में इंडिया गठबंधन के भीतर मेयर प्रत्याशियों को लेकर एकराय नहीं बन पाई। परिणामस्वरूप कई प्रमुख नगर निगमों में गठबंधन के घटक दल आमने-सामने नजर आएंगे।

रांची में कांग्रेस की उम्मीदवार रमा खलखो के मुकाबले झामुमो समर्थित सुजीत विजय आनंद कुजूर मैदान में होंगे। वहीं धनबाद में कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम के सामने अब झामुमो ने चंद्रशेखर अग्रवाल को समर्थन देने का फैसला किया है। हजारीबाग में कांग्रेस प्रत्याशी तसलीम अंसारी के खिलाफ झामुमो समर्थित विकास राणा चुनाव लड़ेंगे।

धनबाद को लेकर झामुमो पहले डॉ. नीलम मिश्रा को समर्थन देने की तैयारी में था, लेकिन बाद में रणनीति बदल गई। चंद्रशेखर अग्रवाल द्वारा 2 फरवरी को दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता लेने के बाद यह संकेत स्पष्ट हो गया था कि पार्टी अंततः उन्हें ही अपना समर्थित उम्मीदवार बनाएगी।

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM