आज से होने वाली झारखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा स्थगित, JSSC ने तकनीकी कारणों का दिया हवाला

आज से होने वाली झारखंड स्नातक स्तरीय परीक्षा स्थगित, JSSC ने तकनीकी कारणों का दिया हवाला

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली तकनीकी-विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (नियमित एवं बैकलॉग) को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग ने बुधवार देर शाम जारी नोटिस में बताया कि परीक्षा को अपरिहार्य तकनीकी कारणों के चलते स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

यह परीक्षा 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 के बीच राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। लेकिन परीक्षा से कुछ ही घंटे पहले आयोग द्वारा जारी इस सूचना ने हजारों अभ्यर्थियों को हैरान कर दिया।

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आगामी सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। फिलहाल आयोग ने केवल तकनीकी कारणों का हवाला दिया है और स्थगन के पीछे की विस्तृत वजह साझा नहीं की है।

2023 से इंतजार कर रहे हैं अभ्यर्थी
गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए 2023 में 492 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। तब से अभ्यर्थी परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में जैसे ही परीक्षा की नई तिथि घोषित हुई, उम्मीदवारों में उत्साह की लहर दौड़ गई थी और कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना भी हो चुके थे। लेकिन ठीक परीक्षा से पहले परीक्षा के फिर टल जाने से सभी निराश हैं।

आयोग ने आश्वासन दिया है कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

Trending News

अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
Oct 14, 2026, 2:49:00 PM
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
Oct 14, 2026, 2:47:00 PM
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
Oct 14, 2026, 2:30:00 PM
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
Oct 14, 2026, 2:15:00 PM
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
Oct 14, 2026, 1:48:00 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM