फंदे से झूलता मिला झारखंड आर्म्ड फोर्स-2 के जवान का श*व, जांच में जुटी पुलिस

फंदे से झूलता मिला झारखंड आर्म्ड फोर्स-2 के जवान का श*व, जांच में जुटी पुलिस

रांची में झारखंड आर्म्ड फोर्स-2 (JAP-2) के एक जवान ने अपने आवास में आत्महत्या कर ली। यह घटना विस्थापित कॉलोनी में स्थित जवान के कमरे में हुई। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच में जुट गई है।

आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान शिवपूजन रजवार के रूप में हुई, जो बोकारो के पेटरवार के रहने वाले थे। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह सामने आई। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद था। जब कुछ लोग खिड़की से देखने गए तो जवान मृत पाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा और धुर्वा थाना प्रभारी पहुंचे। शव की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच और फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।

हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पारिवारिक विवाद के कारण शिवपूजन मानसिक तनाव में थे। एफएसएल जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM