सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती पर जेडीयू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती पर जेडीयू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सम्पूर्ण क्रांति के जनक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आज 123वीं जयंती पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र तिवारी सहित अन्य नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि वर्ष 1974 में जब इंदिरा गांधी के प्रशासन की कठोर नीतियों और देश में फैले भय, भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी से जनता त्रस्त थी, तब सरकार जनता की आवाज़ को दबाने में लगी हुई थी। उस समय जयप्रकाश नारायण ने छात्रों और युवाओं को संगठित किया और देश की सबसे शक्तिशाली सरकार को चुनौती देते हुए सत्ता में बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया।

धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे, जिन्होंने जनता को नई राजनीतिक चेतना दी और लोकनीति की नींव रखी। उन्होंने कहा कि आज के कई नेता और राजनीतिक दल केवल अपने स्वार्थ में व्यस्त हैं और जेपी के आदर्शों का पालन केवल नाम मात्र में करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जयप्रकाश नारायण ने राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में व्यापक क्रांति लाकर सम्पूर्ण क्रांति की नींव रखी। राजनीति और प्रशासन की पारंपरिक नीतियों से हटकर उन्होंने जनता के हित में नीति निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनके लोकनीति के सिद्धांत आज भी कई राजनीतिक दलों के लिए मार्गदर्शक हैं।

धर्मेन्द्र तिवारी ने यह भी कहा कि देश में व्यवस्था परिवर्तन के अग्रदूत जयप्रकाश नारायण को भारत की जनता हमेशा याद रखेगी और उनके योगदान के लिए कृतज्ञ रहेगी। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के शब्दों को उद्धृत करते हुए कहा कि “जब तक हर नागरिक के मन में राष्ट्रवाद की भावना नहीं जागेगी, किसी भी राष्ट्र का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं है।”

इस अवसर पर जेडीयू के महासचिव मनोज कुमार सिन्हा, महासचिव उपेंद्र नारायण सिंह, प्रवक्ता सागर कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश्वर प्रसाद चौधरी, मिथिलेश कुमार, शुभम गुप्ता, राजेश कुमार सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम ए जी मोड़, डोरंडा, रांची में आयोजित हुआ।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM