इरफान अंसारी के विवादित बयान पर बीजेपी भड़की, किया पुतला दहन, दर्ज कराया FIR
रांची: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान, जिसमें भारत के हालात बांग्लादेश और नेपाल से भी पत्थर बताई जा रही है। यह सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही बीजेपी राहुल गांधी और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री पर भड़की।

रांची: सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान, जिसमें भारत के हालात बांग्लादेश और नेपाल से भी पत्थर बताई जा रही है। यह सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही बीजेपी राहुल गांधी और सूबे के स्वास्थ्य मंत्री पर भड़की। इरफान अंसारी ने अपने एक बयान में कहा कि देश तबाही और बर्बादी के कगार पर है। उन्होंने यह भी कहा कि 40 लाख युवा वर्ग सड़क पर है। केवल एक आदेश की आवश्यकता है। राहुल गांधी ने उन युवाओं को रोक रखा है। उनके इस कथित बयान के बाद से बीजेपी में बौखलाहट आई और बीजेपी डीपीएस चौक के पास राहुल गांधी का पुतला दहन किया और इरफान अंसारी के खिलाफ नारेबाजी की।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने कहा कि देश में बड़ी साजिश कांग्रेस के द्वारा रची जा रही है। 40 लाख युवाओं को देश के खिलाफ नेपाल जैसे हालात तैयार किया जा रहा है। नरसंहार की योजना है और यह योजना इतनी बड़ी है की सेवा भी इसे सफल नहीं कर सकती। उन्होंने अभी कहा कि देश में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान के बाद बीजेपी इतना ही नहीं उन्होंने और घोड़ा थाना में इरफान अंसारी के खिलाफ एक FIR भी दर्ज कराया। फिर दर्ज करने पहुंचे भाजपा के पूर्व सांसद दीपक प्रकाश उनके साथ कई कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे। दीपक प्रकाश ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार की तख्ता पलट करने की कोशिश इरफान अंसारी के द्वारा की जा रही है। उन्होंने इरफान अंसारी पर आरोप लगाया कि वह देश की अखंडता को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं।
रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट











