स्थानीय लोगों की सेवा में योगदा सत्संग शाखा मठ द्वारा अप्पर बाज़ार में वाटर कूलर का लोकार्पण

स्थानीय लोगों की सेवा में योगदा सत्संग शाखा मठ द्वारा अप्पर बाज़ार में वाटर कूलर का लोकार्पण

रांची के व्यस्त अपर बाजार क्षेत्र में आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। योगदा सत्संग शाखा मठ द्वारा यहां सार्वजनिक उपयोग के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन 8 अप्रैल 2026 को आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

इस अवसर पर JAP के डीआईजी कार्थिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया के स्वयंसेवकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी की। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गर्मी के मौसम में अत्यंत उपयोगी बताया।

अपर बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में लगाए गए इस कूलर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा। अनुमान है कि करीब 2000 से 3000 लोग रोजाना इसका उपयोग कर सकेंगे, जिनमें दुकानदार, मजदूर, राहगीर और बाजार आने वाले अन्य लोग शामिल हैं।

यह पहल परमहंस योगानंद की शिक्षाओं से प्रेरित सेवा भाव को दर्शाती है, जिसमें समाज के प्रति निस्वार्थ योगदान और करुणा को प्राथमिकता दी जाती है।

योगदा सत्संग शाखा मठ, रांची द्वारा इस तरह की जनहितकारी गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं, जो शहर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM