साइबर अपराध पर गृह मंत्रालय सख्त, झारखंड में ई-जीरो FIR लागू करने की तैयारी

साइबर अपराध पर गृह मंत्रालय सख्त, झारखंड में ई-जीरो FIR लागू करने की तैयारी

झारखंड में बढ़ते साइबर अपराध के बीच राज्य की साइबर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गंभीरता जताई है। मंत्रालय की समीक्षा में सामने आया है कि राज्य के सभी 24 जिलों में अभी तक अलग साइबर पुलिस थाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। फिलहाल 15 जिलों में साइबर थाने संचालित हो रहे हैं, जबकि 9 जिले इस सुविधा से बाहर हैं।

केंद्र ने राज्य सरकार को साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई के लिए पुलिस ढांचे को सभी जिलों तक पहुंचाने को कहा है। गृह मंत्रालय ने विशेष रूप से उन जिलों में साइबर थाने स्थापित करने पर जोर दिया है, जहां फिलहाल ऐसी कोई dedicated व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।

ई-जीरो FIR लागू करने पर जोर

साइबर फ्रॉड के मामलों में शुरुआती कार्रवाई को तेज करने के लिए मंत्रालय ने ई-जीरो FIR व्यवस्था को भी तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। इस व्यवस्था में ऑनलाइन ठगी या साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जीरो FIR दर्ज की जा सकती है।

ऐसी शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल अथवा 1930 हेल्पलाइन के जरिए प्राप्त होने पर शुरुआती स्तर पर कार्रवाई की जा सकेगी। इसके बाद जीरो FIR को जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित क्षेत्र के साइबर थाने को ट्रांसफर किया जाएगा।

गृह मंत्रालय की समीक्षा का मुख्य फोकस साइबर अपराध से मुकाबले के लिए राज्य की मौजूदा पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है। सभी जिलों में साइबर थानों की उपलब्धता और ई-जीरो FIR की प्रक्रिया को जमीन पर लागू करने को प्राथमिकता दी गई है।

केंद्रीय निर्देशों के बाद अब राज्य पुलिस के सामने दोहरी चुनौती है; एक ओर 9 जिलों में साइबर पुलिस थानों की कमी दूर करना और दूसरी ओर साइबर वित्तीय अपराध की शिकायतों पर शुरुआती स्तर से ही तेज कार्रवाई सुनिश्चित करना। इससे ऑनलाइन ठगी के मामलों में पीड़ितों को त्वरित पुलिस सहायता मिलने और साइबर अपराध की जांच को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

Trending News

NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
NTPC-त्रिवेणी सैनिक के पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश, प्रीति देवी मौत मामले में कोर्ट से आदेश
Aug 21, 2026, 3:39:00 PM
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ  Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
इतनी कीमत के साथ लॉन्च हुआ Pova 8 Pro 5G, 28 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज का दावा
Aug 21, 2026, 3:31:00 PM
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
Aug 21, 2026, 3:16:00 PM
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
Aug 21, 2026, 3:08:00 PM
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
Aug 21, 2026, 3:04:00 PM
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
Aug 21, 2026, 2:55:00 PM
बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन
बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन
Aug 21, 2026, 2:53:00 PM
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसदीय उप-समिति ने CM हेमंत सोरेन से मुलाक़ात
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसदीय उप-समिति ने CM हेमंत सोरेन से मुलाक़ात
Aug 21, 2026, 2:51:00 PM
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का मजदूर सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते की उठी मांग
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का मजदूर सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते की उठी मांग
Aug 21, 2026, 2:43:00 PM
RTE लॉटरी ने खोले शिक्षा के दरवाजे, 89 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूल में दाखिला
RTE लॉटरी ने खोले शिक्षा के दरवाजे, 89 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूल में दाखिला
Aug 21, 2026, 2:39:00 PM