थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और छात्र को न्याय दिलाने की मांग को लेकर थाने में धरना दिया है।

थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और छात्र को न्याय दिलाने की मांग को लेकर थाने में धरना दिया है। दिल्ली में 20 जुलाई को हुए जंतर-मंतर पर CJP के छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन के कथित इस्तेमाल से जुड़े मामले में पुलिस से जांच की जानकारी मांगी। पैलेट गन से घायल हुए 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। राहुल गांधी पहले मंदिर मार्ग थाने पहुंचे और बाद में संसद मार्ग थाने जाकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।

राहुल गांधी डीसीपी ऑफिस पहुंचे थे। राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को भी साथ लेकर गए और आरोप लगाया कि अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।  जानकारी लेने के बाद राहुल थाने के बाहर धरने पर बैठ गए, जहां कई कांग्रेस नेता भी पहुंच गए। जिनमें प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद और जयराम रमेश भी शामिल हैं। 

राहुल गांधी दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी नूपुर प्रसाद से मिलने डीसीपी ऑफिस गए थे।  बाहर निकलते ही राहुल गांधी धरने पर बैठ गए।  उनके लिए एक कुर्सी लगाई गई और वह वहीं बैठ गए।   राहुल गांधी ने कहा कि उनकी सिर्फ एक मांग है कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए।  उन्होंने बताया कि साहिल की मां ज्योति और पिता दीपक भी मौके पर मौजूद हैं।  राहुल ने आरोप लगाया कि अंदर से उन्हें बताया गया है कि ऊपर से आदेश आया है कि FIR दर्ज नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वह वहां से नहीं हटेंगे।  

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया। पार्टी के मुताबिक, साहिल लोचब को गंभीर चोटें आईं और उसकी आंख की रोशनी को भी खतरा बताया गया है।

राहुल गांधी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने और घटना की जांच की मांग की। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर उन्होंने संसद मार्ग थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाई। राहुल गांधी के थाने पहुंचने और धरने के बाद मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है। कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राहुल गांधी ने अमित शाह पर छात्रों पर पैलेट गन चलवाने का आरोप लगाया है। पैलेट लगने से साहिल की आंख में गंभीर चोट का आरोप। साहिल और उसकी मां लगातार FIR की मांग कर रहे थे। पुलिस पर शिकायत को नजरअंदाज करने का आरोप है। इसी को लेकर आज राहुल गांधी साहिल और उसकी मां के साथ थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने पुलिस से जांच की प्रगति की जानकारी मांगी और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM