HIL 2025–26 को लेकर रांची में हलचल, हॉकी इंडिया के महासचिव ने CM को किया आमंत्रित

HIL 2025–26 को लेकर रांची में हलचल, हॉकी इंडिया के महासचिव ने CM को किया आमंत्रित

HIL 2025–26 को लेकर रांची में हलचल, हॉकी इंडिया के महासचिव ने CM को किया आमंत्रित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Dec 19, 2025, 5:16:00 PM

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में प्रस्तावित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2025–26 के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से आमंत्रण सौंपा।

हॉकी इंडिया लीग का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया गया है। मुलाकात के दौरान महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को लीग की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर प्रसन्नता जताई और झारखंड में खेलों के विकास की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।