हाईकोर्ट में वकीलों की बड़ी मांग! कहा-फुटबॉल ग्राउंड नहीं, चैंबर चाहिए

हाईकोर्ट में वकीलों की बड़ी मांग! कहा-फुटबॉल ग्राउंड नहीं, चैंबर चाहिए

झारखंड हाईकोर्ट परिसर में प्रस्तावित फुटबॉल ग्राउंड को लेकर अधिवक्ताओं और न्यायालय प्रशासन के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं। इस मुद्दे पर हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ ने पहले ही लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी और सोमवार को अदालत की कार्यवाही शुरू होते ही मामले को मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सुनवाई के दौरान एडहॉक कमिटी के अध्यक्ष ऋतू कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने अदालत को बताया कि यदि परिसर में उपलब्ध खाली जमीन का उपयोग किया जाना है, तो उसे खेल मैदान के बजाय अधिवक्ताओं के हित में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वकीलों के लिए उपलब्ध चैंबर और बैठने की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, खासकर नए अधिवक्ताओं को कार्य करने के लिए आवश्यक स्थान की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिवक्ताओं ने अदालत से आग्रह किया कि खाली भूमि पर फुटबॉल ग्राउंड बनाने के बजाय नए चैंबर और अधिवक्ताओं के बैठने की बेहतर व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि न्यायिक कार्य से जुड़े लोगों को सुविधाएं मिल सकें।

मामले की सुनवाई के दौरान खंडपीठ ने कहा कि उसे इस प्रस्ताव की जानकारी नहीं है। इसके बाद अदालत ने पूरे मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के लिए रजिस्ट्रार जनरल से विस्तृत जानकारी और अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। फिलहाल अदालत ने मामले पर आगे की कार्रवाई से पहले प्रशासनिक पक्ष का जवाब तलब किया है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM