अपर बाजार की दुकानदारों को HC से अंतरिम राहत, रांची नगर निगम की कार्रवाई पर फ़िलहाल रोक

रांची नगर निगम द्वारा ट्रेड लाइसेंस निरस्त किए जाने और दुकानें सील करने की प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि मामले की अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ताओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक या जबरन कार्रवाई नहीं की जाएगी।

न्यायमूर्ति आनंद सेन की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान रांची नगर निगम को नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 8 सितंबर निर्धारित की है।

इस मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता देवेश अजमानी ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा। उन्होंने मामले की तात्कालिकता का हवाला देते हुए शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

दरअसल, रांची नगर निगम ने अपर बाजार क्षेत्र के लगभग छह व्यापारियों के ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिए थे। इसके साथ ही संबंधित दुकानदारों को कारोबार बंद करने और दुकानों को सील किए जाने संबंधी नोटिस भी जारी किए गए थे। नगर निगम की इसी कार्रवाई को चुनौती देते हुए दीपाली मार्केटिंग एवं अन्य की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

फिलहाल हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद संबंधित व्यवसायियों को राहत मिली है और अंतिम निर्णय आने तक नगर निगम उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं कर सकेगा।

Trending News

छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सरकार का रुख साफ, कल्पना सोरेन ने दिया बड़ा संकेत

Aug 04, 2026, 2:37:00 PM
'कहां चूक हुई मंथन करेंगे' नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले-TTM नेताओं की विदाई...

बांकीपुर में हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी हलचल तेज

Aug 04, 2026, 1:41:00 PM
अपर बाजार की दुकानदारों को HC से अंतरिम राहत, रांची नगर निगम की कार्रवाई पर फ़िलहाल रोक
अपर बाजार की दुकानदारों को HC से अंतरिम राहत, रांची नगर निगम की कार्रवाई पर फ़िलहाल रोक
Aug 04, 2026, 1:28:00 PM
सेल्फी के चक्कर में तीन युवक पानी के तेज बहाव में फंसे, मची अफरा-तफरी

Aug 04, 2026, 1:16:00 PM
राज्यभर में CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अभय तिवारी सिंडिकेट के ठिकानों पर छापेमारी

Aug 04, 2026, 12:59:00 PM
दुमका में दिशोम गुरु को नमन, पहली पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

Aug 04, 2026, 12:46:00 PM
राम जानकी मंदिर से पौराणिक अष्टधातु की मूर्ति चोरी, गस्ती पार्टी और चौकीदार निलंबित

Aug 04, 2026, 12:37:00 PM
परीक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी, 158 केस होंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर

Aug 04, 2026, 12:26:00 PM
तमिलनाडु: पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, आपत्तिजनक भाषा का आरोप