सामान्य वर्ग के छात्रों के लिये खुशखबरी! प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में हुई बढ़ोतरी

सामान्य वर्ग के छात्रों के लिये खुशखबरी! प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में हुई बढ़ोतरी

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे सामान्य वर्ग के प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने उनकी छात्रवृत्ति राशि में दो से तीन गुना तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इससे उन हजारों छात्रों को राहत मिलेगी, जो अब तक कम राशि की छात्रवृत्ति पाने के लिए सीमित सहायता पर निर्भर थे।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। नए निर्णय के अनुसार, नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्रों को अब 150 रुपए के बजाय 450 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। वहीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को 230 रुपए की जगह 500 रुपए की राशि मिलेगी। अनुमान है कि इस बढ़ोतरी से राज्य के करीब 58 हजार छात्रों को प्रत्यक्ष लाभ होगा। हालांकि, इस फैसले से राज्य के राजकोष पर लगभग 27 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा।

यह बढ़ी हुई छात्रवृत्ति राशि इसी वित्त वर्ष से छात्रों के बैंक खातों में सीधे डिबटी (DBT) के माध्यम से दी जाएगी। इसके संचालन की जिम्मेदारी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को सौंपी गई है।

झारखंड में पहले ही एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के बच्चों को कल्याण विभाग के तहत छात्रवृत्ति और अन्य योजनाओं का लाभ मिलता रहा है। सामान्य वर्ग के छात्रों को भी शिक्षा में समान सहायता देने के उद्देश्य से वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई थी। हालांकि, तब मिलने वाली राशि काफी कम थी। इस नई वृद्धि से अब सामान्य वर्ग के छात्र भी शिक्षा में बेहतर सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

Trending News

फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
फिर चली तबादला एक्सप्रेस तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला, बीएएस के 44 अधिकारियों की तैनाती
Aug 30, 2026, 10:20:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार पुलिस सेवा के कई अधिकारियों का हुआ तबादला
Aug 30, 2026, 9:50:00 AM
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
राजधानी में एनकाउंटर, चली दर्जनों राउंड गोलियां, एक पुलिसकर्मी, एक अपराधी घायल
Aug 30, 2026, 9:12:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM