गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई संदिग्ध निशान

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई संदिग्ध निशान

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड की निगरानी में कराया गया। पूरी चिकित्सीय प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई, ताकि सभी औपचारिकताओं का विधिवत पालन सुनिश्चित किया जा सके। पोस्टमार्टम के दौरान मजिस्ट्रेट सह अंचल अधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ओबिश्वर मुर्मू भी मौजूद रहे। मेडिकल बोर्ड में डॉक्टर दुर्गेश झा, डॉक्टर विशाल और डॉक्टर मिकी मांझी शामिल थे। यह प्रक्रिया दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई और लगभग एक घंटे बाद समाप्त हुई।

पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने प्रारंभिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि शव से दो गोलियां बरामद हुई हैं। इसके अतिरिक्त शरीर पर कई स्थानों पर चोट और पंचर जैसे निशान भी पाए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इन घावों की प्रकृति और उनके कारणों की स्पष्ट जानकारी विस्तृत फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह संभावना भी जताई गई है कि कुछ गोलियां शरीर को भेदते हुए निकल गई हों।

इधर, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे सुजीत सिन्हा के परिजन शवगृह पहुंचे। इस दौरान उसकी सास उषा देवी भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। वहीं, उनके साथ पहुंचे सुजीत के साले आयुष कुमार ने बताया कि मृतक का 12 वर्षीय बेटा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है।

अब पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर मौत से जुड़े चिकित्सीय तथ्यों और शरीर पर मिले सभी निशानों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Trending News

16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिपः पंजाब से हार, दिल्ली पर वार... झारखंड की क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिपः पंजाब से हार, दिल्ली पर वार... झारखंड की क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री
Aug 03, 2026, 5:07:00 PM
JPSC पर छात्रों के आंदोलन को मिला राजनीतिक समर्थन, कांग्रेस करेगी CM से मुलाकात
JPSC पर छात्रों के आंदोलन को मिला राजनीतिक समर्थन, कांग्रेस करेगी CM से मुलाकात
Aug 03, 2026, 4:55:00 PM
कार्यपालक पदाधिकारियों की बेमियादी हड़ताल, EO की हत्या के बाद SP के नेतृत्व में एसआईटी गठित
कार्यपालक पदाधिकारियों की बेमियादी हड़ताल, EO की हत्या के बाद SP के नेतृत्व में एसआईटी गठित
Aug 03, 2026, 4:30:00 PM
2027 तक तैयार होगा मंडल डैम! पलामू के विकास को मिलेगा नया आधार
2027 तक तैयार होगा मंडल डैम! पलामू के विकास को मिलेगा नया आधार
Aug 03, 2026, 4:20:00 PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 26 वां राउंड समाप्त, लालू प्रसाद यादव को 74 और नीतीश कुमार को 127 वोट
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 26 वां राउंड समाप्त, लालू प्रसाद यादव को 74 और नीतीश कुमार को 127 वोट
Aug 03, 2026, 4:19:00 PM
बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर के गांव, परिवार को जानिए, पत्नी डॉक्टर, परिवार में कौन क्या करता है...
बांकीपुर के नए विधायक प्रशांत किशोर के गांव, परिवार को जानिए, पत्नी डॉक्टर, परिवार में कौन क्या करता है...
Aug 03, 2026, 3:39:00 PM
माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के लिए सीआइएमपी ने शुरू किया अपनी तरह का पहला आवासीय कार्यक्रम
माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के लिए सीआइएमपी ने शुरू किया अपनी तरह का पहला आवासीय कार्यक्रम
Aug 03, 2026, 3:39:00 PM
झारखंड के समसामयिक मुद्दों पर PM से राज्यपाल गंगवार की अहम बातचीत
झारखंड के समसामयिक मुद्दों पर PM से राज्यपाल गंगवार की अहम बातचीत
Aug 03, 2026, 3:34:00 PM
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई संदिग्ध निशान
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई संदिग्ध निशान
Aug 03, 2026, 3:23:00 PM
CID कार्यालय के बाहर JPSC अभ्यर्थियों की लगी कतार, जमा हो रही OMR कार्बन कॉपी
CID कार्यालय के बाहर JPSC अभ्यर्थियों की लगी कतार, जमा हो रही OMR कार्बन कॉपी
Aug 03, 2026, 3:02:00 PM