जमीन घोटाला मामले में पूर्व डीसी छवि रंजन जेल से रिहा, 29 महीने बाद मिली राहत

जमीन घोटाला मामले में पूर्व डीसी छवि रंजन जेल से रिहा, 29 महीने बाद मिली राहत

बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े बहुचर्चित मामले में करीब ढाई साल से जेल में बंद रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को आखिरकार 29 महीने बाद राहत मिल गई। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार से बाहर आ गए।

छवि रंजन की ओर से ईडी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में मुचलका और सुप्रीम कोर्ट की शर्तों के अनुपालन का लिखित आश्वासन प्रस्तुत किया गया। साथ ही एक-एक लाख रुपये के दो जमानतदारों के दस्तावेज भी कोर्ट में जमा किए गए। सभी कागजातों की जांच के बाद अदालत ने उनकी रिहाई का आदेश जारी किया।

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने छवि रंजन की जमानत याचिका मंजूर की थी। यह फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की खंडपीठ ने दिया था। कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत प्रदान की।

बता दें कि ईडी ने 4 मई 2023 को छवि रंजन को गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने बरियातू की सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री में गंभीर अनियमितताएं की थीं। उनकी जमानत याचिका पहले ईडी कोर्ट और फिर झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। 6 अगस्त 2025 को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) दायर की थी, जिसके बाद अब उन्हें जमानत मिली है।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 4 लाख मिलता रहेगा, अधिसूचना जारी, पुराना आदेश रद्द
Aug 29, 2026, 9:09:00 PM
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
गोपालगंज: सेप्टिक टैंक हादसे पर प्रशासन सख्त, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Aug 29, 2026, 7:19:00 PM
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
मद्यनिषेध के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Aug 29, 2026, 7:12:00 PM
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
पश्चिम बंगाल पहुंचे छोटू सिंह, हुआ भव्य स्वागत
Aug 29, 2026, 7:08:00 PM
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
बाजार में आया टेक्नो का स्पार्क गो 3 प्रो, ये है इसकी खूबियां
Aug 29, 2026, 6:39:00 PM
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
केवल इतने रुपये में बनी फिल्म ने सबको चौंकाया, बजट से 500 प्रतिशत का मुनाफा
Aug 29, 2026, 6:22:00 PM
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
केंद्रीकृत रसोईघरों में सुबह 9 बजे के बाद ही बनेगा मिड डे मील : शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 6:00:00 PM
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन: 29 अगस्त 1942 को शहीद हुए छह अमर शहीद को किया नमन
Aug 29, 2026, 5:52:00 PM
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
काजीकोरैया-राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग: मंत्री
Aug 29, 2026, 5:44:00 PM
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
कुंवर निषाद की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुकेश सहनी, एफआईआर न होने पर मथुरा कूच का ऐलान
Aug 29, 2026, 5:32:00 PM