तत्कालीन CO अलका कुमारी के खुलासे के बाद IAS विनय चौबे पर लटकी गिरफ़्तारी की तलवार

तत्कालीन CO अलका कुमारी के खुलासे के बाद IAS विनय चौबे पर लटकी गिरफ़्तारी की तलवार

हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामले की जांच अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कर रही है। इस मामले में अब तक नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के मालिक विनय सिंह और स्थानीय लैंड ब्रोकर विजय सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस मामले में हजारीबाग सदर अंचल की पूर्व अंचल अधिकारी अलका कुमारी का बयान ACB कोर्ट में दर्ज किया गया। अपने बयान में अलका कुमारी ने खुलासा किया कि तत्कालीन डीसी विनय चौबे के निर्देश पर उन्होंने सीओ रहते हुए वन भूमि की प्रकृति वाली जमीन का म्यूटेशन किया।

अलका कुमारी के बयान के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि इस मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय चौबे को भी आरोपी बनाया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो उनके लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि उनके खिलाफ पहले से ही ACB द्वारा तीन मामले दर्ज हैं।

विनय चौबे के खिलाफ दर्ज मामलों की बात करें तो पहला मामला चर्चित शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसका कांड संख्या 9/2025 है। दूसरा मामला सेवायत भूमि की अवैध खरीद-बिक्री से संबंधित है, जिसमें वे जेल में हैं और जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। इस केस का कांड संख्या भी 9/2025 है।

तीसरा मामला उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के संबंध में दर्ज किया गया था। अब चौथा मामला भी उनके खिलाफ दर्ज होने वाला है, जिसका कांड संख्या 11/2025 तय किया गया है।

ACB की टीम इस केस में तेजी से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इस घोटाले में सरकारी और निजी क्षेत्र के कुल 72 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Trending News

अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
अमेठी में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी BJP में शामिल
Oct 14, 2026, 2:49:00 PM
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
राघोपुर पहुंचकर चिराग पासवान ने पीड़ितों को बंधाया ढाढ़स, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, राहत और मुआवजे की घोषणा
Oct 14, 2026, 2:47:00 PM
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
RIMS व सदर अस्पताल में चिकित्सकों का सफल जुटान, निदेशक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मांगों पर कार्रवाई का आग्रह
Oct 14, 2026, 2:30:00 PM
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
साइबर ठगी से रहें सावधान, आई चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67 फीसदी लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी पैसा
Oct 14, 2026, 2:15:00 PM
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
Oct 14, 2026, 1:48:00 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश,  'DM हाय-हाय' के नारे
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
Oct 14, 2026, 1:02:00 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Oct 14, 2026, 1:00:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
Oct 14, 2026, 12:43:00 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
Oct 14, 2026, 12:08:00 PM
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 14, 2026, 11:43:00 AM