एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड: मुख्य आरोपी विक्की समेत 10 आरोपी दोषी करार

एक्सट्रीम बार ह*त्याकांड: मुख्य आरोपी विक्की समेत 10 आरोपी दोषी करार

रांची के चर्चित एक्सट्रीम बार में हुए डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की सहित 10 लोगों को दोषी ठहराया है। मामले की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत में हुई। दोषियों को कितनी सजा दी जाएगी, इस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।

अदालत द्वारा जिन आरोपियों को दोषी माना गया है, उनमें अभिषेक सिंह उर्फ विक्की के अलावा अशोक कुमार सिंह, मोहम्मद शामिरुद्दीन, प्रतीक, मृत्युंजय कुमार, प्रकाश कुमार, दिवाकर उपाध्याय, आलोक दीवा, पंकज कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। मृतक संदीप प्रमाणिक पश्चिम बंगाल के निवासी थे और रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे के रूप में कार्यरत थे।

यह सनसनीखेज घटना 26 मई 2024 की देर रात हुई थी। पुलिस जांच के अनुसार, बार बंद होने के समय कुछ युवकों का कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इसी घटनाक्रम के बाद मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह वहां से निकलकर सेल सिटी स्थित अपने किराए के मकान पहुंचा और हथियार लेकर दोबारा बार में लौटा।

आरोप है कि अभिषेक ने बार के अंदर घुसते ही डीजे संदीप प्रमाणिक पर नजदीक से गोली चला दी। गोली उनकी छाती में लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने बार के पार्किंग क्षेत्र में भी कई राउंड फायरिंग की और अपने साथियों के साथ कार से फरार हो गया।

पूरी घटना बार में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसने जांच में अहम भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलने पर तत्कालीन रांची एसएसपी और सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी, उसके पिता अशोक सिंह और उसके सहयोगियों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब अदालत द्वारा दोष सिद्ध किए जाने के बाद सभी की सजा तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को होने वाली सुनवाई में अदालत दोषियों के खिलाफ सजा का अंतिम आदेश सुनाएगी।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM