कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मौके पर पहुंचीं CM ममता बनर्जी

कोलकाता में I-PAC से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मौके पर पहुंचीं CM ममता बनर्जी

इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने गुरुवार को कोलकाता में राजनीतिक रणनीति से जुड़ी कंसल्टेंट कंपनी I-PAC के कार्यालय और उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी की। प्रतीक जैन तृणमूल कांग्रेस (TMC) के आईटी सेल की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की गई है।

छापेमारी की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं प्रतीक जैन के घर पहुंच गईं। वहां उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्या ED और गृह मंत्री का काम राजनीतिक दलों की हार्ड डिस्क और उम्मीदवारों से जुड़े दस्तावेज जब्त करना रह गया है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी पार्टी से जुड़े कई अहम कागजात उठाकर ले जाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक ओर SIR प्रक्रिया के जरिए राज्य में मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की छापेमारी कर विपक्ष को दबाने का प्रयास हो रहा है।

इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि वे छापेमारी की कार्रवाई पर टिप्पणी नहीं करेंगे और इसकी जानकारी ED ही दे सकती है। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के काम में हस्तक्षेप किया है। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री की मौजूदगी जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने जैसी है और इस पर कानूनी कदम उठाया जाना चाहिए।

सुवेंदु अधिकारी ने सवाल उठाया कि एक निजी कंसलटेंट फर्म के दफ्तर में वोटर लिस्ट कैसे मिली और क्या I-PAC किसी राजनीतिक दल का कार्यालय है। उन्होंने कहा कि इन सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM