डूरंड कप 2026 के लिए रांची तैयार, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे CM हेमन्त

डूरंड कप 2026 के लिए रांची तैयार, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे CM हेमन्त

रांची में 26 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहे प्रतिष्ठित 135वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सेना और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें उद्घाटन समारोह एवं पहले मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, 23 आईबीजी के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश शामिल थे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को टूर्नामेंट की तैयारियों और उद्घाटन कार्यक्रम की रूपरेखा से भी अवगत कराया। साथ ही उनसे उद्घाटन समारोह और पहले मैच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि डूरंड कप एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंटों में गिना जाता है। इसका 135वां संस्करण 26 जुलाई से शुरू होगा और रांची भी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाले प्रमुख शहरों में शामिल है। मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने से उद्घाटन समारोह को विशेष महत्व मिलने की उम्मीद है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM