आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी

आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी

प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कम करने और उनसे प्रभावी ढंग से निपटने की दिशा में झारखंड सरकार ने महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आपदा प्रबंधन प्रभाग ने राज्य आपदा शमन निधि (State Disaster Mitigation Fund) के लिए 175.40 करोड़ रुपये के अंतरण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह राशि राज्य में आपदा शमन से जुड़ी योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उपयोग की जाएगी।

सरकारी आदेश के अनुसार, स्वीकृत राशि में केंद्र और राज्य सरकार दोनों का वित्तीय योगदान शामिल है। केंद्र सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय द्वारा जारी पहली और दूसरी किस्त के माध्यम से 131.60 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि राज्य सरकार ने अपने हिस्से के रूप में 43.80 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

दोनों स्रोतों से प्राप्त कुल 175.40 करोड़ रुपये को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजटीय प्रावधान के तहत राज्य आपदा शमन निधि में अंतरण करने की मंजूरी दी गई है। सरकार का उद्देश्य इस राशि के माध्यम से ऐसी योजनाओं को गति देना है, जो भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने और राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक हों।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM