'झारखंड के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित किया'... दिशोम गुरु को CM का नमन

'झारखंड के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित किया'... दिशोम गुरु को CM का नमन

झारखंड आंदोलन के प्रमुख शिल्पकार और पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष, विचार और राज्य के प्रति योगदान को नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके लंबे जनसंघर्ष और सामाजिक योगदान को याद किया।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड और यहां के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज राज्य का हर वर्ग उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद कर रहा है। मुख्यमंत्री ने झारखंड को वीरों और संघर्षों की धरती बताते हुए कहा कि इस राज्य के लोगों ने हमेशा अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है और अनेक वीरों ने इसके लिए सर्वोच्च बलिदान भी दिया है। उन्होंने झारखंड आंदोलन के सभी शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हेमंत सोरेन ने कहा कि भले ही दिशोम गुरु आज शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, संघर्ष और सामाजिक सरोकार हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने आदिवासियों, मूलवासियों, वंचितों और शोषित समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिबू सोरेन ने जिस समावेशी, न्यायपूर्ण और विकसित झारखंड का सपना देखा था, उसे साकार करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उनके आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी और झारखंड की पहचान, अस्मिता तथा अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी।

Trending News

आइफोन के दिवानों के लिए अहम खबर, इस दिन लॉन्च हो सकता है 18 प्रो मैक्स
आइफोन के दिवानों के लिए अहम खबर, इस दिन लॉन्च हो सकता है 18 प्रो मैक्स
Aug 04, 2026, 4:52:00 PM
₹10 के चक्कर में महिला की टांगी से मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम
₹10 के चक्कर में महिला की टांगी से मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम
Aug 04, 2026, 4:24:00 PM
पीके की जीत पर अखिलेश खुश, बोले बीजेपी को मिला रिटर्न गिफ्ट
पीके की जीत पर अखिलेश खुश, बोले बीजेपी को मिला रिटर्न गिफ्ट
Aug 04, 2026, 4:23:00 PM
'झारखंड के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित किया'... दिशोम गुरु को CM का नमन
'झारखंड के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित किया'... दिशोम गुरु को CM का नमन
Aug 04, 2026, 3:48:00 PM
पटना में फिर भारी बवाल, छात्रों को पुलिस ने घसीटा, बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन...कांग्रेस-पप्पू यादव भी...
पटना में फिर भारी बवाल, छात्रों को पुलिस ने घसीटा, बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन...कांग्रेस-पप्पू यादव भी...
Aug 04, 2026, 3:42:00 PM
धनबाद के SNMMCH का होगा कायाकल्प, 194 करोड़ की मेगा परियोजना को मंजूरी
धनबाद के SNMMCH का होगा कायाकल्प, 194 करोड़ की मेगा परियोजना को मंजूरी
Aug 04, 2026, 3:34:00 PM
'सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है'... JPSC मामले पर CM हेमंत का बड़ा बयान
'सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है'... JPSC मामले पर CM हेमंत का बड़ा बयान
Aug 04, 2026, 3:19:00 PM
 मुख्यमंत्री ने नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा का किया शुभारंभ, आवागमन होगा सुगम
मुख्यमंत्री ने नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा का किया शुभारंभ, आवागमन होगा सुगम
Aug 04, 2026, 3:13:00 PM
छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सरकार का रुख साफ, कल्पना सोरेन ने दिया बड़ा संकेत
छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सरकार का रुख साफ, कल्पना सोरेन ने दिया बड़ा संकेत
Aug 04, 2026, 2:37:00 PM
'कहां चूक हुई मंथन करेंगे' नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले-TTM नेताओं की विदाई...
'कहां चूक हुई मंथन करेंगे' नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले-TTM नेताओं की विदाई...
Aug 04, 2026, 2:37:00 PM