आइफोन के दिवानों के लिए अहम खबर, इस दिन लॉन्च हो सकता है 18 प्रो मैक्स
अपने यूनिक स्टाइल, अलग ऑपरेटिंग सिस्टम और एलिट आइकॉन के रूप में पहचान बना चुके आइफोन के दिवानों की कमी नहीं है। इसके हर मॉडल के लॉन्च को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। अब इसी बीच में एक और खबर आ रही है।

अपने यूनिक स्टाइल, अलग ऑपरेटिंग सिस्टम और एलिट आइकॉन के रूप में पहचान बना चुके आइफोन के दिवानों की कमी नहीं है। इसके हर मॉडल के लॉन्च को लेकर उत्सुकता बनी रहती है। अब इसी बीच में एक और खबर आ रही है। आइफोन के जिस 18 प्रो मैक्स को लेकर इंतजार बना हुआ था। वह अब खत्म होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि आईफोन 18 प्रो मैक्स के सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इसकी संभावित घोषणा 8 या 9 सितंबर को हो सकती है, और यह 18 सितंबर 2026 के आस-पास बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लॉन्चिंग घोषणा के कुछ दिनों बाद यह मॉडल स्टोर में उपलब्ध हो सकता है। अपने देश में इसकी अनुमानित कीमत 1,54,900 के आस पास हो सकती है और इस मॉडल में A20 Pro चिप (2nm) का अपग्रेड मिल सकता है। साथ ही छोटा डायनेमिक आइलैंड और बेहतर कैमरा फीचर्स हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक तौर पर iPhone 18 Pro सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन नई रिपोर्ट्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक सितंबर 2026 में एपल अपनी अगली iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठा सकती है। इस बार iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Apple का वार्षिक Fall Event इस बार 9 सितंबर 2026 को आयोजित किया जा सकता है। कई विश्लेषकों का मानना है कि Apple इस बार 9 सितंबर को ही इवेंट आयोजित कर सकता है। Apple पिछले कई वर्षों से सितंबर के पहले पखवाड़े में नए iPhone लॉन्च करता आया है और Labor Day के अगले दिन इवेंट रखने से बचता रहा है। इसी पैटर्न को देखते हुए 9 सितंबर सबसे संभावित तारीख मानी जा रही है। बता दें कि इससे पहले आईफोन 17 सीरीज को 9 सितंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। इसके प्री-ऑर्डर 12 सितंबर 2025 से शुरू हुए और बिक्री 19 सितंबर 2025 से शुरू हुई।





















