'कहां चूक हुई मंथन करेंगे' नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले-TTM नेताओं की विदाई...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद बीजेपी और राजद में हलचल तेज है। पार्टियों की ओर से आत्ममंथन की बात कही जा रही है।

'कहां चूक हुई मंथन करेंगे' नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले-TTM नेताओं की विदाई...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत के बाद बीजेपी और राजद में हलचल तेज है।  पार्टियों की ओर से आत्ममंथन की बात कही जा रही है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार का बांकीपुर विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर कहा कि जनता का जो जनादेश है उसको सबको स्वीकार करना चाहिए। सभी दल अपना अपना समीक्षा करेगी उसके साथ-साथ एनडीए भी समीक्षा करेगी। वहीं बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद की हार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजद को आत्ममंथन करने की जरूरत है।

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जो जनादेश है उसको सबको स्वीकार करना चाहिए। कल भी मैंने कहा था कि जनता का जो जनादेश है उसको हम लोग स्वीकार करेंगे। लेकिन आशा के विपरीत रिजल्ट देखने को मिला। इसकी समीक्षा की जाएगी और जेडीयू भी समीक्षा करेगी। सभी दल अपना अपना समीक्षा करेगी उसके साथ-साथ एनडीए भी समीक्षा करेगी। 

श्रवण कुमार ने कहा-जनता महान है जनता जो निर्णय ले लेती है उसके ऊपर टीका टिप्पणी करने की कोई गुंजाइश नहीं है।  सरकार पहली बार कोई चुनाव नहीं हारी रही है पहले भी चुनाव हारी है।  हम लोगों ने जो काम किया है हर व्यक्ति के लिए काम की हर परिवार के लिए काम किया है।  हर धर्म जाति के लिए काम किया है अब चूक कहां हुई है जब समीक्षा करेंगे तब पता चलेगा। 

वहीं बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए की हार पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी और एनडीए के सभी नेता मिलकर हार की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार किन कारणों से मिली, इसका गंभीरता से विश्लेषण किया जाएगा. भविष्य में उन कमियों को दूर किया जाएगा। 

जबकि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद की हार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि राजद को आत्ममंथन करने की जरूरत है। पार्टी से “टीटीएम” (दल बदलकर आए) नेताओं की विदाई होनी चाहिए। उनका कहना था कि पार्टी नेतृत्व को यह समीक्षा करनी चाहिए कि संगठन में कौन लोग वास्तव में काम कर रहे हैं।  पार्टी की मजबूती कैसे बनी रहे।  भाई वीरेंद्र ने सलाह दी कि नेताओं को ऐसे लोगों से दूरी बनानी चाहिए जो सार्वजनिक मंचों पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हैं।  जिनकी वजह से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है।  

भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि राजद का पारंपरिक वोट बैंक नहीं टूटा है, बल्कि एनडीए को हराने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में मतदाताओं ने प्रशांत किशोर के पक्ष में मतदान किया।  बता दें कि प्रशांत किशोर ने अपने पहले ही चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19,324 वोटों से हराकर जीत हासिल की।  उन्हें 64,151 वोट मिले। यह उपचुनाव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने के कारण कराया गया था।  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस बार रेखा गुप्ता को उतारा था लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।  रेखा गुप्ता को 14,273 वोट मिले। 

Trending News

'झारखंड के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित किया'... दिशोम गुरु को CM का नमन
'झारखंड के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित किया'... दिशोम गुरु को CM का नमन
Aug 04, 2026, 3:48:00 PM
पटना में फिर भारी बवाल, छात्रों को पुलिस ने घसीटा, बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन...कांग्रेस-पप्पू यादव भी...
पटना में फिर भारी बवाल, छात्रों को पुलिस ने घसीटा, बैरिकेडिंग तोड़ी, वाटर कैनन...कांग्रेस-पप्पू यादव भी...
Aug 04, 2026, 3:42:00 PM
धनबाद के SNMMCH का होगा कायाकल्प, 194 करोड़ की मेगा परियोजना को मंजूरी
धनबाद के SNMMCH का होगा कायाकल्प, 194 करोड़ की मेगा परियोजना को मंजूरी
Aug 04, 2026, 3:34:00 PM
'सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है'... JPSC मामले पर CM हेमंत का बड़ा बयान
'सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है'... JPSC मामले पर CM हेमंत का बड़ा बयान
Aug 04, 2026, 3:19:00 PM
 मुख्यमंत्री ने नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा का किया शुभारंभ, आवागमन होगा सुगम
मुख्यमंत्री ने नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर फेरी सेवा का किया शुभारंभ, आवागमन होगा सुगम
Aug 04, 2026, 3:13:00 PM
छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सरकार का रुख साफ, कल्पना सोरेन ने दिया बड़ा संकेत
छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सरकार का रुख साफ, कल्पना सोरेन ने दिया बड़ा संकेत
Aug 04, 2026, 2:37:00 PM
'कहां चूक हुई मंथन करेंगे' नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले-TTM नेताओं की विदाई...
'कहां चूक हुई मंथन करेंगे' नीतीश के करीबी मंत्री का बड़ा बयान, भाई वीरेंद्र बोले-TTM नेताओं की विदाई...
Aug 04, 2026, 2:37:00 PM
बांकीपुर में हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी हलचल तेज
बांकीपुर में हार के बाद पीएम मोदी से मिले नीतीश कुमार, सियासी हलचल तेज
Aug 04, 2026, 1:41:00 PM
अपर बाजार की दुकानदारों को HC से अंतरिम राहत, रांची नगर निगम की कार्रवाई पर फ़िलहाल रोक
अपर बाजार की दुकानदारों को HC से अंतरिम राहत, रांची नगर निगम की कार्रवाई पर फ़िलहाल रोक
Aug 04, 2026, 1:28:00 PM
सेल्फी के चक्कर में तीन युवक पानी के तेज बहाव में फंसे, मची अफरा-तफरी
सेल्फी के चक्कर में तीन युवक पानी के तेज बहाव में फंसे, मची अफरा-तफरी
Aug 04, 2026, 1:16:00 PM